11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यसरपंच के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज़ पटवारी, 4 अगस्त से...

सरपंच के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज़ पटवारी, 4 अगस्त से सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी बड़वाह

Published on

सरपंच के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज़ पटवारी, 4 अगस्त से सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनीबड़वाह,तहसील बड़वाह में पटवारियों ने ग्राम पंचायत लौदी बी के सरपंच अर्जुन लोधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने के विरोध में 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2025 तक सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला किया है। पटवारी संघ ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बड़वाह व तहसीलदार शिवराम कनासे को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है, जिसमें कहा गया है कि अगर आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

यह है पूरा मामला

प्रांतीय पटवारी संघ, तहसील इकाई बड़वाह द्वारा अनुविभागीय अधिकारी बड़वाह व तहसीलदार शिवराम कनासे को लिखे गए पत्र के अनुसार, 18 जुलाई, 2025 को ग्राम पंचायत लौदी बी के सरपंच अर्जुन लोधी ने हल्का पटवारी नीलम डावर और पटवारी पीयूष जैन के साथ अभद्र व्यवहार किया। उन पर गाली-गलौज, सरकारी काम में बाधा डालने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। इस घटना के बाद, 21 जुलाई को तहसील कार्यालय बड़वाह में तहसीलदार और अनुविभागीय अधिकारी को सूचित किया गया था। साथ ही, बड़वाह पुलिस थाने में इस घटना की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी हालांकि, पटवारियों का कहना है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

पटवारियों की मांग और चेतावनी

पटवारी संघ ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि इस घटना के बाद से पीड़ित पटवारी मानसिक रूप से परेशान हैं और तहसील के अन्य पटवारियों में भी भय का माहौल है।कार्रवाई न होने से उनका मनोबल गिर रहा है और शासकीय कार्य करने में भी उन्हें परेशानी हो रही है। पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 4 अगस्त, 2025 से पहले आरोपी सरपंच के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो सभी पटवारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस पत्र की एक प्रतिलिपि बड़वाह थाना प्रभारी बलराम राठौड़ , और प्रांतीय पटवारी संघ, जिला खरगोन को भी भेजी गई हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पटवारियों की मांगों पर क्या कार्यवाही करता है।

यह भी पढ़िए: Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी लक्षण खुराक और क्यों है यह इतना ज़रूरी

इनका कहना है          

पटवारी संघ का पत्र मिला है। लोंदी बी के सरपंच के खिलाफ कार्यवाही की मांग व सामुहिक अवकाश पर जाने की बात कही है। मेरे द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
सत्यनारायण दर्रो, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, बड़वाह

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...