23.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यपन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

Published on

पन्ना ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट से 10 नई वीविंग कैंटर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों की शुरुआत से पर्यटकों को जंगल सफारी का अनुभव अब और अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और रोमांचक हो सकेगा।प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं के सतत विस्तार के तहत मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने नई कैंटर बसें उपलब्ध कराई हैं।

प्रत्येक बस में 19 पर्यटकों की बैठने की क्षमता है। ये बसें पारंपरिक सफारी वाहनों की तुलना में अधिक लंबी और ऊँची हैं, जिससे वन्यजीवों के बेहतर दर्शन और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी इन्हें अधिक सुरक्षित माना जा रहा है। नई बसों की उपलब्धता से उन पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें ऑनलाइन स्लॉट न मिलने पर सफारी से वंचित होना पड़ता था।

Read Also: प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांचतुम्हारी दौलत नई नई है ने बांधा समा, हमरी अटरिया ने किया मंत्रमुग्ध

अब नेशनल पार्क के एंट्री गेट पर ही सफारी बुकिंग की सुविधा रहेगी, जिससे अंतिम समय में भी सफारी का आनंद लिया जा सकेगा। कैंटर बसों में सफर के लिए प्रति व्यक्ति प्रति राउंड 1150 से 1450 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। ये 10 नई बसें पन्ना सहित बांधवगढ़, कान्हा, पेंच, परसिली (सीधी) और अन्य प्रमुख नेशनल पार्कों व पर्यटन स्थलों पर संचालित की जाएंगी।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...