19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य15 अप्रैल को निकाह, 29 अप्रैल को प्रेग्नेंट… शादी से पहले भाई...

15 अप्रैल को निकाह, 29 अप्रैल को प्रेग्नेंट… शादी से पहले भाई ने किया सगी बहन का रेप, ऐसे खुला मामला

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने सगे भाई पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मामला सगी बहन से रेप का है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता अपने ससुराल में शादी के महज 14वें दिन प्रेग्नेंट हो गई। मामले में लड़की से उसके ससुरालीजनों ने पूछताछ की तो पीड़िता ने जो कुछ बयां किया, वह भयावह था। उसके ही भाई ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। रोकने पर शादी के बाद किसी को नहीं पता चलेगा का हवाला दिया। लोक-लाज के कारण बहन भी घटना पर चुप हो गई। प्रेग्नेंसी का मामला आने के बाद घटना की परतें खुलती गई।

क्या है मामला?
लखनऊ के पारा इलाके की रहने वाली बहन ने अपने ही भाई पर घिनौनी वारदात की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, घटना एक अप्रैल की रात की है, जब उसका सगा भाई जबरन कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो भाई ने कहा कि उसकी शादी कुछ ही दिनों में है, किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। उसने धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा।

घटना से आहत पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरे मामले की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने भी बेटे को बचाने के लिए बेटी को चुप रहने की सलाह दी। पीड़िता का निकाह 15 अप्रैल को हुआ और वह ससुराल चली गई। वहां कुछ ही दिनों में उसकी तबीयत खराब होने लगी।

29 अप्रैल को खुलासा
घटना का खुलासा तब हुआ जब 29 अप्रैल को पति उसे डॉक्टर के पास ले गया। मेडिकल जांच में वह गर्भवती पाई गई। यह सुनते ही ससुराल वालों को गहरा झटका लगा। काफी पूछताछ के बाद युवती ने अपने साथ हुए जघन्य अपराध की पूरी जानकारी सास को दी। ससुराल वालों ने न सिर्फ पीड़िता का साथ दिया बल्कि उसे इंसाफ दिलाने के लिए मामला दर्ज कराने को भी कहा। सास के सहयोग से युवती गुरुवार को पारा कोतवाली पहुंची और तहरीर दी।

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने इस मामले में जानकारी दी कि युवती की शिकायत पर उसके सगे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो स्थानीय मीट की दुकान में काम करता है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this