8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यमुजफ्फरनगर में राकेश टिकैट की कार से टकराई नीलगाय, एयरबैग खुलने से...

मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैट की कार से टकराई नीलगाय, एयरबैग खुलने से बच गई किसान नेता की जान

Published on

मुजफ्फरनगर:

शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे मुजफ्फरनगर बाईपास पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की कार एक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन एयरबैग खुलने से टिकैत, उनके ड्राइवर और गनर सुरक्षित बच गए। राकेश टिकैत सिसौली से मुज़फ्फरनगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। जिस समय हादसा हुआ है, उस समय कार की गति लगभग 90 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। पेट्रोल पंप के पास अचानक खेतों से एक नीलगाय निकली और कार से टकरा गई।

राकेश टिकैत सिसौली से मुज़फ्फरनगर अपने घर जा रहे थे। उनकी फॉर्च्यूनर कार मुज़फ्फरनगर बाईपास पर थी। करीब शाम 7:30 बजे के पास अचानक एक नीलगाय खेत से निकलकर सड़क पर आ गई। तेज़ रफ़्तार कार सीधे नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार में एयरबैग लगे थे, जो टक्कर लगते ही खुल गए। इस वजह से टिकैत, उनके ड्राइवर और गनर को कोई चोट नहीं आई।

घटना के बाद राकेश टिकैत ने घर पहुंचकर फेसबुक लाइव के ज़रिए अपने समर्थकों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे एयरबैग ने उनकी जान बचाई। टिकैत ने ज़ोर देकर कहा कि उन्होंने और कार में सवार सभी लोगों ने सीट बेल्ट पहनी हुई थी। इसी वजह से एयरबैग समय पर खुल पाए और बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने अपने समर्थकों को आश्वस्त किया कि उन्हें चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

राकेश टिकैत ने इस घटना के जरिए सभी से कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार में सवार सभी लोगों ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी, इसी के चलते एयरबैग खुल गए। साथ ही लोगों से अपील की है कि कार चलते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...