12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यबीकानेर हाउस में कल से प्रारंभ होगा नौ दिवसीय राजस्थान उत्सव —राजीविका...

बीकानेर हाउस में कल से प्रारंभ होगा नौ दिवसीय राजस्थान उत्सव —राजीविका शिल्प मेला और खाद्य उत्सव रहेंगे मुख्य आकर्षण

Published on

जयपुर।

राजस्थान के स्थापना दिवस पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंगलवार से नौ दिवसीय राजस्थान उत्सव—2025 का शुभारंभ होगा। देश की राजधानी दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस के प्रांगण में आगामी दिनांक 25 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक आयोजित होने वाले इस भव्य उत्सव में राजस्थान की विभिन्न सांस्कृतिक शैली के रंगारंग कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से सायं 8 बजे चलने वाले इस उत्सव में राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न दिवसों में आयोजित करवाए जाने वाले पारंपरिक सहारिया, चरी, गैर, कालबेलिया और मयूर नृत्य, मशक वंदना, भवाई, चंग धाप, रंगों और फूलों की होली आदि प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होंगे।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
इस उत्सव को आकर्षित एवं लोकप्रिय बनाने के लिए पेंटिंग प्रतिस्पर्धा, मेहंदी प्रतिस्पर्धा, गोलगप्पा खाना की प्रतिस्पर्धा के साथ ही पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

राजस्थानी हस्तशिल्प वस्तुओं का प्रदर्शन
राजस्थान उत्सव में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद, राजीविका द्वारा राजस्थानी संस्कृति और लोक कला को समेटे हुए हस्त निर्मित उत्पादों व देसी व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे आगंतुकों को राजधानी दिल्ली में राजस्थानी शिल्पकला व व्यंजनों का अनुभव होगा और बीकानेर हाउस प्रांगण ’पधारो म्हारो राजस्थान’ के आतिथ्य पथ पर अग्रसर रहेगा।

सेल्फी प्वाइंट होंगे आकर्षण का केन्द्र
आगंतुकों के आकर्षण के लिए उत्सव में राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध हवा महल और ग्रामीण संस्कृति को दर्शाती हुई रसोई के कटआउट्स से सेल्फी प्वाइंट का विशेष रूप से निर्माण करवाया गया है।

Latest articles

जल संकट पर बरखेड़ा पठानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा, वार्ड कार्यालय पर खाली मटका सौंपकर जताया विरोध

भोपाल। बरखेड़ा पठानी के वार्ड क्रमांक 56 में लंबे समय से व्याप्त जल प्रदाय...

13 साल बाद भेल गांधी मार्केट व्यापारी संघ के चुनाव में महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भोपाल। राजधानी के प्रमुख व्यापारिक केंद्र बीएचईएल (भेल) स्थित गांधी मार्केट व्यापारी संघ के...

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...