19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'नीतीश कुमार को मुखौटा बना दिया, चंद लोग बिहार के खजाने को...

‘नीतीश कुमार को मुखौटा बना दिया, चंद लोग बिहार के खजाने को लूट रहे’, तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

Published on

पटना

मुंगेर में अपने ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ के तीसरे चरण के लिए रवाना हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी ने नीतीश की यात्रा पर 200 करोड़ रुपये के खर्च पर प्रश्न चिन्ह लगाया और केंद्र से विशेष राज्य के दर्जे की मांग न करने पर भी निशाना साधा। साथ ही, उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को जनता से मिलना चाहिए, लेकिन सवाल यह है कि इस यात्रा पर 200 करोड़ रुपये क्यों खर्च हो रहे हैं? बिहार की जनता और विपक्ष यह जानना चाहता है कि इतनी बड़ी राशि कहां खर्च की जा रही है।

तेजस्वी ने यह भी पूछा कि नीतीश कुमार केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर बाढ़ राहत के लिए पैसे न देने का भी आरोप लगाया।

नीतीश कुमार को सिर्फ मुखौटा बना दिया: तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘नीतीश कुमार को सिर्फ मुखौटा बना दिया गया है। बिहार चल नहीं रहा है। सिर्फ कुछ लोग हैं जो पूरे मामले में बिहार के खजाने को लूट रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि जनता से मिलना बुरी बात नहीं है। लेकिन इतना खर्च क्यों? यह पैसा कहां जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए।

विशेष राज्य के दर्जे पर भी नीतीश कुछ नहीं कर रहे: तेजस्वी
केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ राहत के लिए भी पैसे नहीं दे रही है। फिर यह 200 करोड़ कहां से आ रहे हैं? यह एक गंभीर सवाल है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए था, लेकिन नीतीश कुमार इस बारे में कुछ नहीं कर रहे हैं।

किसानों का आंदोलन बिल्कुल जायज: तेजस्वी
किसान आंदोलन पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि किसानों का आंदोलन बिल्कुल जायज है। केंद्र सरकार ने किसानों से उनकी आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया। तेजस्वी ने किसानों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this