6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार का 'अच्छा' और मांझी का फील गुड वाला संकेत, क्या...

नीतीश कुमार का ‘अच्छा’ और मांझी का फील गुड वाला संकेत, क्या 11-12 में तैयार हो जाएगा 2024 वाला प्लान?

Published on

पटना

लोकसभा चुनाव होने में अभी वक्त है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर अभी से ही रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इन सब के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 और 12 सितंबर को अहम बैठक करने वाले हैं। नीतीश कुमार लगातार दो दिनों तक जेडीयू नेताओं से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार जेडीयू नेताओं से फीडबैक लेकर 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे। दूसरी ओर हम पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी ने NDA के लिए फील गुड वाला संकेत दे दिया है। मांझी का यह संकेत नीतीश कुमार के ‘अच्छा’ वाला बयान को लेकर है।

नीतीश कुमार बोले- ‘अच्छा’
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज में भाग लेने के बाद रविवार को पटना लौटे। पटना एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों के सवाल पर नीतीश कुमार ने इसे ‘अच्छा’ बताया। नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में करीब चार घंटे तक रुके। नीतीश कुमार और झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। नीतीश कुमार ने कहा कि यह एक अच्छी डिनर पार्टी थी। मैं वहां लगभग चार घंटे तक रुका और दुनिया के कई नेताओं से मिला। बैठक के बाद मैं पटना लौट आया। बिहार सीएम ने कहा कि हमारे राष्ट्रपति ने मुझे और कई नेताओं को आमंत्रित किया था और यह भी सुझाव दिया था कि हम शामिल हों। इसलिए, मैं वहां गया था। एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने डेढ़ साल बाद पीएम नरेंद्र मोदी से आमने-सामने मुलाकात की।

आगे-आगे देखिए होता है क्या: मांझी
नीतीश कुमार के ‘अच्छा’ वाला बयान को लेकर बिहार में कयासों का दौर शुरू हो गया है। हम पार्टी के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से पत्रकारों ने पूछा कि नीतीश कुमार NDA में आएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तो पीएम मोदी को देखना भी नहीं चाहते थे, लेकिन शनिवार को उनके साथ खड़े दिखे। पीएम मोदी ने उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति से कराई। यह सब आने वाले समय की राजनीति के बारे में संकेत करता है। आगे क्या होगा, आने वाला दिन में आपलोग देखिएगा।

11 और 12 सितंबर जेडीयू के लिए अहम
सियासी कयासों के बीच 11 और 12 सितंबर जेडीयू के लिए अहम है। नीतीश कुमार अपनी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक के नेताओं से वन टू वन मुलाकात करेंगे। सभी नेताओं से फीडबैक लेंगे। जानने की कोशिश करेंगे कि जमीनी स्तर पर जेडीयू को लेकर आम लोगों के मन में क्या चल रहा है। सीएम नीतीश अपने आवास पर पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों और विधानसभा प्रभारी के साथ बैठक कर 2024 चुनाव को लेकर फीडबैक लेंगे। 11 और 12 सितंबर, दो दिनों तक जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी से मुख्यमंत्री की यह मीटिंग चलेगी। जानकारी के अनुसार, इस मीटिंग में जिलाध्यक्ष, विधानसभा के प्रभारी और 534 प्रखंड अध्यक्ष शामिल होंगे। नीतीश कुमार चुनाव के साथ-साथ संगठन के मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...