26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यगजब हैं नीतीश कुमार के नालंदा के अधिकारी, जिला परिषद गटक गई...

गजब हैं नीतीश कुमार के नालंदा के अधिकारी, जिला परिषद गटक गई 125000 की चाय; कर्ज में दुकानदार

Published on

नालंदा

मजदूर दिवस पर मजदूरों के सम्मान की बातें हुईं, लेकिन नालंदा से एक अलग ही खबर आई। बिहारशरीफ में कारू राम नाम के एक चायवाले को पिछले दो साल से उसकी चाय की उधारी का पैसा नहीं मिला है। जिला परिषद कार्यालय में चाय पिलाने वाले कारू राम को लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये का भुगतान मिलना बाकी है।

कई सालों से चाय बेच रहे कारू राम
दरअसल, कारू राम कई सालों से जिला परिषद कार्यालय में चाय बेच रहे हैं। उनके दादा और परदादा भी यहीं चाय बेचते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और अधिकारियों को उधार में चाय पिलाई। लेकिन पिछले दो सालों से उन्हें उनकी चाय का पैसा नहीं मिला है। यह बकाया पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के समय से चला आ रहा है और वर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल में भी जमा होता गया।

प्रशासनिक लापरवाही का है मामला
वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष तनुजा कुमारी ने माना कि चायवाले के अलावा और भी कई लोग हैं जिनका भुगतान बाकी है। उन्होंने इस स्थिति के लिए प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जल्द ही इस समस्या का समाधान करने का वादा किया है।

कब मिलेगा पैसा, पता नहीं
वहीं, कारू राम अब कर्ज लेकर चाय बना रहे हैं और मुश्किल से अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। चाय दुकानदार कारू राम ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि मैंने विश्वास करके चाय पिलाई, लेकिन अब हाल यह है कि उधार लेकर चाय बना रहा हूं। कब मिलेगा पैसा, ये खुद मुझे नहीं पता।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...