6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यनीतीश कुमार के 'दो सेनापति' और 'बदलापुर एक्सप्रेस'! नेता प्रतिपक्ष की मुस्कान...

नीतीश कुमार के ‘दो सेनापति’ और ‘बदलापुर एक्सप्रेस’! नेता प्रतिपक्ष की मुस्कान का राज जानिए

Published on

पटना

विपक्ष के सीएम उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुस्कान कुछ लंबी खींच रही है। ये मुस्कान तब उनके चेहरे पर आई, जब एक पत्रकार ने पूछा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और नीतीश कुमार के कभी सेनापति रहे आरसीपी सिंह ने नई पार्टी ‘आप सब की आवाज’ बनाई है। परंतु वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा करने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जब इस सवाल के साथ मुस्कुराहट बिखेर दी, तो राजनीतिक गलियारों में मुस्कुराहट के मायने निकाले जाने लगे। पहले जानते हैं कि तेजस्वी यादव ने कहा क्या?

दल बनाने का अधिकार: तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह द्वारा नई पार्टी के गठन को लोकतांत्रिक अधिकार से जोड़कर मुस्कुरा भी रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में तो दल बनाना जनहित में अच्छी बात है। आखिर इसमें बुरा क्या है? लोकतंत्र में दल के गठन का सभी को अधिकार है। सबका अपना-अपना अधिकार है। और आरसीपी सिंह तो राजनीतिज्ञ हैं, पार्टी बनाई तो अच्छी बात है।

पार्टी या ‘बदलापुर एक्सप्रेस’!
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का इतिहास पीछा नहीं छोड़ रहा है। कहते हैं कि कभी नीतीश कुमार के सेनापति रहे और जेडीयू के संगठन को बूथ स्तर तक खड़ा करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को वर्ष 2022 में जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त करना काफी खल गया। और जब आरसीपी सिंह मई 2023, में भाजपा में शामिल हुए तब राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा तेज हो गई कि आरसीपी का ‘बदलापुर एक्सप्रेस’ चल पड़ी। तब नीतीश कुमार भी महागठबंधन में थे। बीजेपी ने आरसीपी सिंह को भाव नहीं दिया।

पटरी से उतरी गाड़ी
आरसीपी सिंह बीजेपी में भाव नहीं मिलने से परेशान हुआ। उनकी ‘बदलापुर एक्सप्रेस’ सियासी पटरी से उतर गई। अब उन्होंने पटरी चेंज कर लिया। और अब जब से नई पार्टी बनी है. तबसे आरजेडी के नेताओं के चेहरे पर मुस्कुराहट दौड़ गई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुस्कुराहट की जड़ में यही ‘बदलापुर एक्सप्रेस’ है। आरजेडी नेता ये मान चुके हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निराशा हाथ लगेगी। यही नहीं राजद नेताओं को सीएम की कुर्सी मिलने की कुछ ज्यादा ही आशा हो गई है। इसके पीछे का तर्क ये है कि आरसीपी की पार्टी के चुनावी जंग में उतरने से कोइरी-कुर्मी वोट बैंक में बिखराव होगा। नुकसान नीतीश को होगा।

विधानसभा चुनाव पर नजर
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नीतीश कुमार के दो सेनापति के द्वारा पार्टी बना कर चुनावी जंग में उतरने का नुकसान रणनीति के अनुसार तो एनडीए का दिखता है। ऐसा इसलिए कि सेनापति आरसीपी रहें या प्रशांत किशोर। ये रणनीतिक रूप से भाजपा और जदयू की चुनावी रणनीति से पूरी तरह से वाकिफ हैं। चुनावी रणनीति से संबंधित जितने भी डॉक्यूमेंट होंगे वह पीके और आरसीपी के पास होंगे। इन आंकड़ों की बारिश दलों की मजबूती और कमजोरी सबकी जानकारी, इन दोनों नेताओं के पास है। आगामी चुनाव में भाजपा और जदयू की रणनीति काट निकालना जन सुराज और ‘आप सब की आवाज’ दल के लिए आसान होगा।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...