29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यनीतीश के करीबी विधायक और 'सम्मान वाली सियासत', JDU में हलचल, पार्टी...

नीतीश के करीबी विधायक और ‘सम्मान वाली सियासत’, JDU में हलचल, पार्टी नेता हैरान, जानिए किस्सा

Published on

गोपालगंज

अभी जेडीयू के कई नेता बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं, तब तक नीतीश कुमार के करीबी विधायक बाजी मारने में लगे हुए हैं। विधायक ने पूरे विधानसभा क्षेत्र को अभी से अपने कब्जे में करने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारों की मानें, तो पप्पू पांडेय के इस कदम से जेडीयू के बाकी विधायक तनाव में हैं। हुआ यूं है कि जेडीयू के दबंग और बाहुबली विधायक पप्पू पांडे उर्फ अमरेंद्र कुमार पांडेय आगामी 23 दिसंबर से कुचायकोट विधानसभा के प्रत्येक पंचायत का दौरा करेंगे।

विधायक जी का कार्यक्रम
विधायक जी इस दौरान अपने क्षेत्र की जनता से 29 दिसंबर से 7 जनवरी तक चलने वाले सम्मान समारोह में शामिल होने को लेकर आमंत्रण भी देंगे। इसको लेकर कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडे ने एक जन संवाद किया। और इस दौरान उन्होंने मीडिया से सम्मान समारोह को लेकर पूरा तैयारियों का ब्यौरा दिया। सीएम नीतीश के करीबी विधायक पप्पू पांडे ने बताया कि वे 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक कुचायकोट विधानसभा के प्रत्येक पंचायत का दौरा करेंगे।

वोट के लिए सम्मान पॉलिटिक्स
उन्होंने कहा कि एक दिन में वे दो पंचायतों में जाएंगे। जहां वे क्षेत्र की जनता से मिलेंगे। वे ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होंगे और उनके द्वारा शुरू किए जा रहे 29 दिसंबर से सम्मान समारोह में शामिल करने को लेकर आमंत्रण भी देंगे। विधायक ने कहा कि वे प्रतिदिन दो पंचायत का भ्रमण करेंगे। उनका यह भ्रमण कार्यक्रम 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चलेगा। उनके द्वारा 29 दिसंबर से अपने क्षेत्र की जनता का सम्मान समारोह करना है। जिसको लेकर उन्होंने एक सिस्टम बनाया हुआ है। यह सम्मान समारोह 7 जनवरी 2025 तक लगातार चलेगा।

ग्रामीणों का सम्मान
पप्पू पांडे ने कहा कि जो भी जनप्रतिनिधि या पूर्व जनप्रतिनिधि होंगे। वे अपने समर्थकों के साथ निजी गाड़ी से आएंगे। इसके अलावा क्षेत्र की जनता को आने के लिए प्रतिदिन एक सौ बसों का इंतजाम किया गया है। बसों से ग्रामीण हथुआ में बनाए गए राज पेट्रोल पंप स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पर क्षेत्र की जनता को सम्मानित किया जाएगा। पप्पू पांडे ने कहा कि सम्मानित करने के लिए कंबल, साड़ी, धोती, कपड़े बच्चों के लिए स्कूल बैग सहित अन्य सामग्री दिए जाएंगे।

मीडिया को नसीहत
उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि सम्मान समारोह के दौरान मीडिया सिर्फ लोगों की समस्याएं और उनके सुझाव को लेकर ही बात करेगी। मीडिया सम्मानित होने वाले चेहरे को दिखाने से बचेगी। हथुआ स्थित राज पेट्रोल पंप के परिसर में बनाए गए इस जनसंवाद कार्यक्रम में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार पांडेय, वरिष्ठ जदयू नेता प्रमोद पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...