6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यनोएडा: नैनीताल बैंक में 16.5 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में...

नोएडा: नैनीताल बैंक में 16.5 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Published on

नोएडा,

नोएडा के सेक्टर-62 स्थित नैनीताल बैंक में 16.5 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया है. ठगी में आरोपी कुलदीप के बैंक खाते का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बदले में उसे 5 लाख रुपये कमीशन मिला था. साइबर ठगों ने बैंक के सर्वर को हैक कर बड़ा घोटाला किया था.

इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में एक और आरोपी हर्ष को गिरफ्तार किया था. हर्ष ने अपने भाई चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभम बंसल और कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर इस ठगी की योजना बनाई थी. पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

16.5 करोड़ रुपये 89 अलग-अलग खातों में किए ट्रांसफर
दरअसल, जून 2024 में साइबर ठगों ने नैनीताल बैंक के आरटीजीएस चैनल और मैनेजर के लॉगिन पासवर्ड को हैक कर बैंक से 16.5 करोड़ रुपये 89 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए थे. यह ठगी 16 से 20 जून के बीच की गई थी. कई दिनों तक बैलेंस शीट में गड़बड़ी होने पर बैंक को इस ठगी का पता चला. इसके बाद बैंक के आईटी मैनेजर की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना सेक्टर 36 में मामला दर्ज किया गया.

4 करोड़ रुपये की संपत्ति की है फ्रीज
एडीसीपी साइबर क्राइम प्रीति यादव ने बताया कि नैनीताल बैंक में 16.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने अब तक 4 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की है, जिसमें से 2 करोड़ रुपये की संपत्ति कुलदीप से जुड़ी है. मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.

 

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...