10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्य'सिर्फ हाथ नहीं, दिल भी मिलना चाहिए', उपेंद्र कुशवाहा का छलका दर्द,...

‘सिर्फ हाथ नहीं, दिल भी मिलना चाहिए’, उपेंद्र कुशवाहा का छलका दर्द, कहा- बिहार में फिर बनेगी NDA सरकार

Published on

औरंगाबाद

बिहार के औरंगाबाद में एनडीए के प्रदेश स्तरीय नेताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय लोकमोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा का दर्द भी छलक गया। उन्होंने कहा, ‘सिर्फ हाथ मिलाने से कुछ नहीं होगा, जब तक दिल नहीं मिलते, तब तक सफलता संभव नहीं है। बड़े-बड़े नेता भाषण देते रहते हैं, लेकिन जब जमीनी स्तर पर एकता की कमी होती है, तो चुनाव में हार का सामना करना पड़ता है।’ बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 में काराकाट सीट से उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के उम्मीदवार थे, लेकिन चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।सम्मेलन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को संगठित रहने की सलाह दी।

बिहार में फिर बनेगी मजबूत सरकार: कुशवाहा
सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने भरोसा जताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए बेहतर प्रदर्शन करेगा और राज्य में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी। वे औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा, ‘हमारे सभी पांचों घटक दल पूरी मजबूती के साथ एकजुट हैं। इस बार हम अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे। औरंगाबाद की सभी छह सीटों को एनडीए की झोली में डालने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से मेहनत करनी होगी।’

एनडीए की नीति और विचारधारा पर भरोसा
कुशवाहा ने कहा कि एनडीए का गठबंधन विचारधारा, नीति और जनसेवा पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को परिवार का हिस्सा बताते हुए कहा कि यह ऐसा मंच है, ‘जहां हर आवाज सुनी जाती है, हर सपने को संजोया जाता है और हर मेहनत को सम्मान दिया जाता है।’उन्होंने बिहार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग के क्षेत्र में नए मापदंड स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘बिहार में सुशासन केवल एक सपना नहीं रहा, बल्कि इसे एनडीए ने हकीकत में बदला है। आज राज्य विकास के पथ पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...