जगदलपुर।
सुरक्षा बलों को लगातार मिल रही सफलता के बाद अब माओवादियो की मूवमेंट को यूएवी से नजर रखने की तैयारी की जा रही हैं। जो नक्सल क्षेत्र के 200 किलोमीटर के दायरे में निगरानी रखेगा। साथ ही सेटेलाइट रडार से भी नजर रखने की योजना सुरक्षा बलों ने बना ली है।
वही बड़े ड्रोन में माओवादियों का मूवमेंट भी कैद हो रहा है। बताया जा रहा है कि रडार का कनेक्शन सीधे सेंट्रल मॉनिटरिंग कंट्रोल रुम से होगा और नक्सल क्षेत्रो में लगे रडार अपनी तस्वीरों को सेन्ट्रल मॉनिटरिंग रूम को भेजेगा। जिसके बाद इनपुट के आधार पर नक्सल ऑपरेशन को चलाया जाएगा।
यूएवी 15 हजार फीट की ऊंचाई से रहेगी नजर
इधर नक्सल क्षेत्र में यूएवी 15 हजार फीट की ऊंचाई से नजर बनाए रखेगा। और बारिश में जंगल के भीतर माओवादियों के इमेज को कैप्चर भी करेगा। वहीं सुरक्षा बल अब हर तरीके से माओवादियो पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रहा है।
