13.1 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeराज्यनखरेबाज IAS पूजा खेडकर के मामले में अब और नए खुलासे...साेशल मीडिया...

नखरेबाज IAS पूजा खेडकर के मामले में अब और नए खुलासे…साेशल मीडिया पर मॉक इंटरव्यू वायरल, अब क्या होगा आगे?

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र कैडर के 2023 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को लेकर कुछ नए खुलासे हुए हैं। पुणे में ट्रेनिंग के दौरान अपने नखरों को लेकर चर्चा में आई खेडकर ने तब वीआईपी नंबर, घर, गार्ड और चैंबर मांगा था। विवाद होने पर सरकार ने खेडकर का तबादला वाशिम कर दिया गया था। अभी तक उनके विकलांगता सर्टिफिकेट पर सवाल खड़े हो रहे थे। अब उनका मॉक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वह अपने पिता से अलग रहने दावा कर रही हैं। दावा किया जा रहा है कि उनके पिता ने लोकसभा चुनाव के शपथ पत्र में ऐसा जिक्र नहीं किया था। इसके साथ अब उनके ओबीसी क्रीमीलेयर में आने की बात हो रही है। पूजा खेडकर को यूपीएससी की परीक्षा 821वीं रैंक मिली थी।

वायरल हुए मॉक इंटरव्यू
सोशल मीडिया पर सामने आए मॉक इंटरव्यू में पूजा खेडकर ने कहा कि उनके माता-पिता अलग हो गए हैं, इसलिए वह अपनी मां के साथ रहती हैं, लेकिन उनके पिता जिन्होंने हाल ही में लोकसभा चुनाव लड़ा था उन्होंने हलफनामे में ऐसा कुछ नहीं बताया है। विकलांगता सर्टिकफिकेट के बाद अब उनके ओबीसी क्रीमी लेयर श्रेणी में आने की संभावना खड़ी हो गई है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि सिर्फ कागजों पर तलाक दिखाया जा सकता है। तो वहीं दूसरी यूपीएससी अभ्यर्थियों के बीच पूजा खेडकर के विवाद को चर्चा छिड़ गई है। इसमें पूजा खेडकर मामले की जांच की मांग की जा रही है।

क्या क्रीमीलेयर में थीं पूजा खेडकर?
आईएएस डॉ. पूजा खेडकर द्वारा फर्जी विकलांगता और ओबीसी क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र जमा को लेकर जहां सस्पेंस बना हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ सामने आया है कि 2021 में पूजा को ओबीसी पीडब्ल्यूबीडी 1 में खेल प्राधिकरण में सहायक निदेशक के रूप में चुना गया था, लेकिन 2023 में, उन्होंने रहस्यमय तरीके से अपनी श्रेणी 4 एम पीडब्ल्यूबीडी 1 को पीडब्ल्यूबीडी 5 में बदल दिया और आईएएस के रूप में चयनित हो गईं। तो वहीं दूसरी पूजा खेडकर के यूपीएसपी में चयन को लेकर विवाद खड़ा हुआ है तो वहीं अब पुणे कलेक्टर की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि विवादित आईएएस अधिकारी डॉ पूजा खेडकर अपने आचरण में गैर-पेशेवर थीं, बहुत सम्मान की मांग करती थीं और उम्मीद करती थीं। उनके पिता ने स्थानीय अधिकारियों को धमकी दी कि अगर उनकी बेटी की मांग पूरी नहीं की गई तो उन्हें भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Latest articles

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...