9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'अब हमें लाहौर और कराची में भी तिरंगा फहराना चाहिए', ऑपरेशन सिंदूर...

‘अब हमें लाहौर और कराची में भी तिरंगा फहराना चाहिए’, ऑपरेशन सिंदूर से जोश में आए बाबा रामदेव

Published on

हरिद्वार

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हर कोई भारतीय सेना की तारीफ कर रहा है। योगगुरु बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। रामदेव ने कहा है कि अब हमें लाहौर और कराची में भी तिरंगा फहराना चाहिए। सेना ने अपनी बहादुरी का परिचय दिया है। उन्होंने हमारे निर्दोष नागरिकों को मारा और हमारी माताओं और बहनों का सिंदूर मिटा दिया, इसलिए हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत उन आतंकवादियों को मार गिराया।

बाबा रामदेव का कहना है कि अब हमारी सेना को पीओके वापस लेना चाहिए। हमें कराची और लाहौर में अपना तिरंगा फहराना चाहिए। सेना ने पाकिस्तान में छिपे 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया है। आतंकियों को जहन्नुम में हूरों के पास जाने की जल्दी थी, इसलिए सेना ने उन्हें वहीं भेज दिया। रामदेव ने सिंध और बलूचिस्तान में उठ रहे विरोध के स्वरों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब हमारी सेना को PoK वापस लेना चाहिए और कराची-लाहौर में तिरंगा फहराना चाहिए। पाकिस्तान की आर्मी पूरी दुनिया में बदनाम हो चुकी है।

पाकिस्‍तान में मिसाइलों की बारिश
गौरतलब है कि मंगलवार आधी रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मिसाइलों की बारिश कर दी। यह कार्रवाई पहलगाम में हुए हमले का बदला लेने के लिए की गई। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयरस्ट्राइक करके आतंकियों के 9 ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इस हमले से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। लगभग 70 से ज्यादा आतंकियों के शव मिले। इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...