15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यनर्सिंग ऑफिसर को महिला गार्ड ने जमकर पीटा, गंदी नीयत के आरोप...

नर्सिंग ऑफिसर को महिला गार्ड ने जमकर पीटा, गंदी नीयत के आरोप और सरेआम धुनाई का वीडियो वायरल

Published on

जयपुर:

जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की पूरे उत्तर भारत में विशेष ख्याति है। आसपास के कई राज्यों के मरीज इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल आते हैं। इसी अस्पताल परिसर में सोमवार 3 मार्च को एक अजीब वाकया हो गया। अस्पताल के एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को महिला सुरक्षाकर्मियों ने पीट डाला। केवल पीटा ही नहीं बल्कि उसे घसीटते हुए पार्किंग तक ले जाया गया और वहां जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल है। महिला सुरक्षा गार्डों का आरोप है कि नर्सिंग ऑफिसर उनके साथ बदसलूकी करता रहता है। इसलिए उसे सबक सिखाना जरूरी था।

होटल और फ्लैट पर बुलाने का भी आरोप
सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के साथ मारपीट की यह घटना जयपुर शहर के प्रताप नगर स्थित स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की है जो कि एसएमएस मेडिकल कॉलेज के अधीन आता है। वहां जो महिलाएं सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी करती है। उनका आरोप है कि यह नर्सिंग ऑफिसर उन्हें आए दिन परेशान करता है। होटल और फ्लैट पर मिलने के लिए बुलाता है। बदलूकी करते हुए अश्लील कमेंट करता है। साथ ही शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकियां देता है। महिला गार्ड का कहना है कि रोज रोज के दुर्व्यवहार से वे तंग आ गई तो उसे सबक सिखाने के लिए मारपीट कर डाली।

10 दिन पहले की घटना, समझौता भी हो गया, अब वायरल हुए वीडियो
मारपीट की यह घटना 20 फरवरी की बताई जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से इंस्टीट्यूट के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा को शिकायत दी गई थी। अधीक्षक ने दोनों पक्षों को बुलाया। आपसी बातचीत और समझाइश के बाद 1 मार्च को दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। विवाद खत्म होने के एक दिन बाद मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। ऐसे में अधीक्षक ने तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...