6.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार को मिली प्रशासनिक शक्तियां, पुराने आदेश रद्द

जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार को मिली प्रशासनिक शक्तियां, पुराने आदेश रद्द

Published on

श्रीनगर,

जम्मू-कश्मीर में 5 साल तक प्रशासनिक शक्तियां उप-राज्यपाल (LG), उनके सलाहकारों और सचिवों के हाथ में रही. अब ये शक्तियां नई बनी उमर अब्दुल्ला सरकार को सौंप दी गई हैं. 2019 में धारा 370 हटने के बाद से जो व्यवस्था लागू थी उसे अब खत्म कर दिया गया है और नई चुनी हुई सरकार को कामकाज का जिम्मा सौंपा जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2020 में जारी किए गए चार अहम आदेशों को रद्द कर दिया है. इन आदेशों के तहत उप-राज्यपाल और उनके सलाहकारों को बड़ी प्रशासनिक शक्तियां मिली थीं और प्रशासनिक परिषद बनाई गई थी, जो बड़े फैसले लेती थी. अब इन आदेशों को रद्द करके नई सरकार को कामकाज का पूरा अधिकार सौंप दिया गया है.

ये आदेश 2019 में राष्ट्रपति के आदेश के तहत जारी किए गए थे, जिनसे उप-राज्यपाल को सरकार चलाने के अधिकार दिए गए थे. क्योंकि, उस समय जम्मू-कश्मीर में कोई चुनी हुई सरकार नहीं थी.एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि ये प्रक्रिया आम है. जब नई चुनी हुई सरकार बनती है, तो पुराने आदेश खत्म करके नई सरकार को अधिकार दिए जाते हैं, ताकि वह कामकाज संभाल सके.

हालांकि, अभी भी जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और वित्तीय मामलों में अंतिम फैसला उप-राज्यपाल का होगा. इस वजह से कुछ लोग मान रहे हैं कि नई मुख्यमंत्री को अपनी योजनाएं लागू करने में मुश्किलें होंगी.

हालांकि, उमर अब्दुल्ला ने अपने बयानों में नरमी दिखाई है और वो केंद्र सरकार के साथ अच्छे संबंध रखने की कोशिश कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेतृत्व ने नई सरकार को विकास में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है. अब देखना होगा कि दोनों राजनीतिक दल, जो कई मुद्दों पर अलग विचार रखते हैं, मिलकर जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए कैसे काम करते हैं और एक साथ कैसे आगे बढ़ते हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...