18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यलालू यादव के ऑफर के सवाल पर CM नीतीश ने पहले मुस्कुराकर...

लालू यादव के ऑफर के सवाल पर CM नीतीश ने पहले मुस्कुराकर खुजलाया गाल, फिर 5 शब्दों में दिया ये जवाब

Published on

पटना

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से नये साल के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में आने का न्योता मिला है। लालू प्रसाद यादव का ऑफर आने के बाद से बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। गुरुवार को नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ उनके शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पत्रकारों ने लालू यादव के ऑफर पर उनसे सवाल पूछा तो वह इसपर जवाब देने से कतराते दिखे।

आरजेडी के साथ गठबंधन में जाने के सवाल पर नीतीश कुमार ने पहले हल्के हाथों से अपना गाल खुजलाया, फिर मुस्कुराते हुए कहा- ‘छोड़िए इन सब बातों को’। इतना कहकर नीतीश कुमार ने पत्रकारों के सामने हाथ जोड़कर आगे निकल गए। नीतीश कुमार ने ये बातें उस वक्त कही जब बीजेपी के नेता और बिहार के डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी उनके साथ थे।

किन शब्दों में लालू यादव ने नीतीश को दिया ऑफर
लालू यादव ने कहा कि अगर नीतीश वापस आते हैं तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार RJD के साथ गठबंधन करना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है। यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि तेजस्वी यादव ने पहले नीतीश के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज कर दिया था।

लालू ने कहा, ‘अगर नीतीश कुमार आते हैं तो क्यों नहीं उनको साथ लेंगे। रहें साथ में काम करें।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या RJD नीतीश के साथ गठबंधन करेगी, तो उन्होंने कहा, ‘हां उन्हें हम अपने साथ रख लेंगे। सारी गलती माफ कर देंगे, माफ करना ही हमारा फर्ज है।’ लालू ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी में अंतिम फैसला वही लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमलोग फैसला लेते हैं, लेकिन नीतीश कुमार को शोभा नहीं देता है, वह बार-बार भाग जाते हैं। निकल जाते हैं। अगर वह फिर आएंगे तो रख लेंगे।’

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...