4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यऑनलाइन सट्टे की लत ने ली जान, 3 लाख गंवाने के बाद...

ऑनलाइन सट्टे की लत ने ली जान, 3 लाख गंवाने के बाद युवक ने किया सुसाइड

Published on

हैदराबाद,

हैदराबाद के मेडचल इलाके में मंगलवार को 29 वर्षीय युवक ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी में 3 लाख रुपये गंवा दिए थे, जिससे वह मानसिक तनाव में था.

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक के रूप में हुई है. उसने पिछले तीन वर्षों में ऑनलाइन सट्टेबाजी में 3 लाख रुपये गंवाए थे, जिसमें से सिर्फ सोमवार को ही उसने 1 लाख रुपये हारे. मंगलवार को उसकी लाश गुंडलापोचमपल्ली और मेडचल के बीच रेलवे ट्रैक पर मिली. प्राथमिक जांच में सामने आया कि आत्महत्या से पहले उसने अपने कुछ दोस्तों को अपनी लोकेशन भी शेयर की थी.मेडचल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या युवक पर किसी सट्टेबाज या गिरोह का दबाव था.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...