7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यसुभासपा में इस्तीफों पर ओपी राजभर बोले- अखिलेश लालच दे तोड़ रहे...

सुभासपा में इस्तीफों पर ओपी राजभर बोले- अखिलेश लालच दे तोड़ रहे पार्टी

Published on

लखनऊ

सुभासपा में भगदड़ और इस्तीफों से ओमप्रकाश राजभर परेशान हो गए हैं। समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ने के बाद पिछले एक महीने में सुभासपा के कई जिलाध्यक्षों समेत बड़े पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। लगातार हो रहे इस्तीफों पर अब ओपी राजभर का बयान आया है। उन्होंने पार्टी में बगावत और इस्तीफों के लिए अखिलेश यादव को सीधे जिम्मेदार बताया है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव उनकी पार्टी के नेताओं को तोड़ रहे हैं। नेताओं को पैसा, गाड़ी और टिकट का लालच दिया जा रहा है।

एक टीवी चैनल से बातचीत में ओपी राजभर ने कहा कि हम पिछड़ों की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें रास्ते से भटकाने के लिए ये नुकसान किया जा रहा है। सपा चार बार सरकार में थी, तब पिछड़ी जातियों को कितना सिपाही बनाए थे। सौ फिसदी सपा इस टूट के पीछे है।कहा कि सुभासपा की बढ़ती हुई लोकप्रियता से सपा परेशान है। इसका मैं सबूत दूंगा। उनके नौ रत्नों में दो रत्न सुभासपा को तोड़ने में लगे हुए हैं। एक रत्न मऊ का है और एक लखनऊ का रत्न है, जो एक पर्चा नहीं भर पाया।

उन्होंने कहा कि जो अपना बूथ नहीं जीता सके, वे हमारा मुकाबला करने आए हैं। वे लोग अपनी-अपनी पार्टी बचा लें। ये अखिलेश यादव के नवरत्न हैं. लखनऊ वे रत्न उदवीर सिंह हैं, बाद में भागकर घर चले आए थे। वहां पर सपा के गुंड़ों ने ही उनकी पिटाई कर दी थी। मऊ वाला रत्न राष्ट्रीय प्रवक्ता है, जो विधानसभा में पैसा देकर टिकट मांग रहा था. लेकिन नहीं मिल सका। उसको मेरी पार्टी खत्म करने के लिए लगाया गया है।

सुभासपा प्रमुख ने कहा मऊ वाले तो राजीव राय हैं। इनकी पार्टी में राजभर नेताओं को भी लगाया गया है। अखिलेश यादव अगर अपने रत्न को भेंज कर समुद्र में से दो बाल्टी पानी निकाल लें तो क्या कम होगा। हमारे यहां से जो लोग गए हैं वो अखिलेश यादव से मिले हैं। अखिलेश यादव जैसा धोखेबाज कोई नहीं है। मेरे साथ उन्होंने धोखा किया है। चार महीना दौड़ा और केवल 12 सीट दी थी। मैं अखिलेश यादव को उनकी हैसियत बता दूंगा।

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश को धोखेबाज बताते हुए कहा कि अंगुर जब लोमड़ी नहीं पाती तो कहती है अंगुर खट्टे हैं। जो लड़ाई हम लड़ रहे हैं ये लड़ाई महात्मा गौतम बुद्ध और ज्योतिबा फुले की है। जब इस देश में वर्ण व्यवस्था बनी तो चार वर्ग आया था। इसमें पिछड़ों को शिक्षा नहीं देने की बात कही गई। ये कौन पिछड़े थे। इस पिछड़ों की लड़ाई को लेकर अपनी लड़ाई शुरू की थी।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...