12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यऑपरेशन सिंदूर छलावा, नहीं मरे कोई आतंकवादी… अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने...

ऑपरेशन सिंदूर छलावा, नहीं मरे कोई आतंकवादी… अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

Published on

अयोध्या

उत्तर प्रदेश के रामनगरी अयोध्या पहुंचे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने हाल ही में चर्चित ऑपरेशन सिंदूर पर तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे एक राजनीतिक नौटंकी करार दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब ऑपरेशन सिंदूर की घोषणा हुई, तो लगा कि अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई होगी। लेकिन, 24 घंटे के अंदर ही यह अभियान ‘टांय-टांय फुस्स’ हो गया।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाया कि जब एक भी आतंकवादी को मारने की खबर नहीं है, तो फिर किस पर यह अभियान चलाया गया? उन्होंने दावा किया कि इस अभियान के नाम पर देश की बहनों को धोखा दिया गया और उनका सम्मान नहीं, बल्कि अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी युद्ध आतंकियों के सफाए के बाद खत्म किया जाना चाहिए था।

सरकार पर हुए हमलावर
स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार बहनों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक राजनीतिक प्रचार का हिस्सा था, जिससे देशवासियों को भ्रमित किया गया। भाजपा का यही चाल, चेहरा और चरित्र है। इसे अब हम जनता के सामने बेनकाब करेंगे।स्वामी मौर्य ने यह भी कहा कि अगर भाजपा 400 सीटों का आंकड़ा पार कर जाती, तो संविधान में बदलाव कर दिया जाता। यह जनता की सजगता है कि भाजपा को बैसाखियों पर चलने के लिए मजबूर कर दिया गया।

वन नेशन-वन इलेक्शन पर सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन नेशन-वन इलेक्शन नारे पर भी मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि यदि सच में देश को एकसूत्र में बांधना है, तो पहले वन नेशन-वन एजुकेशन लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि गरीब और अमीर, गांव और शहर के बच्चों को समान शिक्षा मिले, यही सच्ची राष्ट्र सेवा होगी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अयोध्यावासियों और देशवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता ने लोकतंत्र को बचा लिया है। अब संविधान को बचाना हमारी जिम्मेदारी है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...