11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यहमारा इस्लामी झंडा छत पर चढ़कर उतार दिया था', बहराइच हिंसा को...

हमारा इस्लामी झंडा छत पर चढ़कर उतार दिया था’, बहराइच हिंसा को लेकर क्या बोले प्रभावित इलाके के मुस्लिम?

Published on

बहराइच ,

बहराइच के हिंसा प्रभावित महाराजगंज कस्बे और उसके आसपास हालात सामान्य होते दिख रहे हैं. हालांकि, तीसरे दिन भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है. इस बीच हिंसा प्रभावित मुस्लिम क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बवाल के बाद से क्षेत्र में व्यापार करने में दिक्कत आ रही है. गलियों में सन्नाटा पसरा है. दुकान पर कोई कस्टमर नहीं आ रहा.

महसी तहसील के महाराजगंज कस्बे में रहने वाले अब्दुल रहमान नामक एक शख्स ने बताया कि हिंसा से पहले इस क्षेत्र के लोग आपस में बिना किसी झंझट के रहते थे. मगर हिंसा के बाद हालात बदल गए हैं. लोग अब दुकान पर सामान लेने नहीं आ रहे हैं.

वहीं, घटना वाले दिन (13 अक्टूबर) का जिक्र करते हुए अब्दुल रहमान ने कहा- “मूर्ति विसर्जन में हमने कोई अड़ंगा नहीं लगाया. हमारा इस्लामी झंडा छत पर चढ़कर उतार दिया गया था और अपना झंडा लगा दिया था. फिर पत्थर चलाने लगे. गलत गाने भी बजा रहे थे. इसी के बाद बवाल शुरू हुआ.”

अब्दुल रहमान ने आगे कहा कि मुस्लिम पक्ष की ओर से अगर फायरिंग हुई थी वो वह गलत है. लेकिन गोली उधर से भी चली थी. पत्थरबाजी भी की गई थी. हम लोग तो मौके से दूर थे. लेकिन बाद में बवाल हमारे इधर भी आ गया. हमारे घरों पर पत्थर फेंके गए. खिड़कियां टूट गईं. पिछले 50 साल से यहां रह रहे हैं, ऐसा कभी नहीं देखा.

ये है पूरा मामला
दरअसल, 13 अक्टूबर को बहराइच के महराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद के बाद दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. जिससे विसर्जन कार्यक्रम में भगदड़ मच गई. इसी दौरान हुई फायरिंग में 22 साल के रामगोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई. उसे बचाने पहुंचे लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद विसर्जन कमेटी के लोगों ने हाइवे जाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया.

रामगोपाल की मौत की खबर के बाद पूरे महराजगंज कस्बे में बवाल शुरू हो गया. आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने आरोपी अब्दुल हमीद के घर समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी. अगली सुबह जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो भीड़ फिर गुस्साकर बेकाबू हो गई. इस दौरान महराजगंज क्षेत्र में कई घरों, नर्सिंग होम, बाइक शोरूम और दुकानों में आगजनी और तोड़फोड़ की गई. वहीं, पुलिस ने बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.

हालात बिगड़ते देख इंटरनेट सेवा पूरे जिले में बंद कर दी गई, जो अभी तक बंद है. वहीं, पीएसी, आरएएफ को सड़क पर उतार दिया गया. खुद एसटीएफ चीफ पिस्टल लेकर सड़क पर निकले. डीएम-एसपी गश्त करते रहे. घटना के तीन दिन होने के बाद भी महसी के महाराजगंज इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

रामगोपाल पर गोली चलाने वाले की तस्वीर सामने आई
इस बीच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा पर गोली चलाने वाले की एक तस्वीर सामने आई है. गोली चलाने वाले शख्स के हाथ में गन दिख रही है. बताया जा रहा है कि गन ताने खड़ा शख्स अब्दुल हमीद के घर पर मौजूद था, जहां रामगोपाल की हत्या हुई थी.

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन इसकी चर्चा जोरों पर है. तस्वीर तब की बताई जा रही है कि जब घायल रामगोपाल को उसके साथी छत से नीचे लेकर आ रहे थे. फिलहाल, पुलिस तहकीकात में जुटी है.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...