6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नवविवाहित दुल्हन के सामने उजड़ा सुहाग, सास-ससुर...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नवविवाहित दुल्हन के सामने उजड़ा सुहाग, सास-ससुर संग पति की मौत

Published on

दौसा,

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा जिले की सीमा में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब नोएडा निवासी परिवार अपने बेटे की शादी के बाद गरीबदास महाराज के दर्शन कर घर लौट रहा था. इस दौरान रास्ते में पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे कार पलट गई और मौके पर ही बेटे और माता-पिता की मौत हो गई.

दरअसल, यह दर्दनाक घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनेज नंबर 173.10 पर हुई. मृतकों की पहचान 30 वर्षीय ललित चौहान, 55 वर्षीय महिपाल चौहान और 50 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है. कार में ललित की पत्नी पूजा भी सवार थी, जो गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत दोसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस के अनुसार, 3 फरवरी 2025 को ललित चौहान और पूजा की शादी हुई थी. शादी के बाद परिवार राजस्थान में गरीबदास महाराज के दर्शन करने आया था. दर्शन के बाद वे नोएडा लौट रहे थे. इसी दौरान कोलवा थाना इलाके में उनकी कार को पीछे से एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार हवा में उछलकर पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम को घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर भेजा गया. टीम ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने जांच के बाद ललित, महिपाल और गीता को मृत घोषित कर दिया, जबकि पूजा का इलाज जारी है. हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई, जिसके बाद घर में मातम छा गया.

नवविवाहिता की उजड़ी जिंदगी
ललित और पूजा की शादी को महज 20 दिन हुए थे. पूजा के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि यह भीषण हादसा हो गया और उसने अपने पति और ससुरालवालों (सास-ससुर संग पति) को हमेशा के लिए खो दिया. इस दुर्घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this