12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यमुरादाबाद में एक ही परिवार के 10 लोगों की दर्दनाक मौत, भात...

मुरादाबाद में एक ही परिवार के 10 लोगों की दर्दनाक मौत, भात देने जा रहे थे रामपुर

Published on

मुरादाबाद,

यूपी के मुरादाबाद के दलपतपुर-काशीपुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है. पिकअप वाहन और डीसीएम की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई है. 13 लोग घायल हुए हैं. सभी को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि भांजी की शादी में परिवार भात देने के लिए निकला था. घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी और अन्य अधिकारी घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे.

जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के दलपत पुर-काशीपुर हाइवे हाइवे पर खेरखाते गांव के पास डीसीएम वाहन (लोडिंग वाहन) और पिकअप वाहन की आमने-सामने से टक्कर हो गई. इसके बाद डीसीएम वाहन पिकअपन पर पलट गया. घटना में पिकअप सवार दोनों वाहनों के नीचे दब गए. इस घटना में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 13 लोग गंभीर घायल हुए हैं. मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने वाहनों के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और इलाजे के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया.

भांजी की शादी में भात देने जा रहा था परिवार
सीडीओ सुमित यादव के मुताबिक भगतपुर के रहने वाले शब्बीर की भांजी की शादी है. भात देने के लिए परिवार के 23 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर रामपुर के लिए निकला था. तभी रास्ते में यह हादसा हो गया और 10 लोगों की जान चली गई है. वहीं, 13 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है.

मृतकों के नाम
आसिफा (40वर्ष)
हनीफा (42 वर्ष)
आलम (36 वर्ष)
दानिया (14 वर्ष)
बिलाल (3 वर्ष)
जुबैर (45 वर्ष)
मुनीजा (18 वर्ष)
हुकूमत (60 वर्ष)
मुसर्रका (25 वर्ष)
बुशरा (7 वर्ष)

घायलों के नाम
मेहराज
कुबरा
तराना
राबिया
इस्तकार
अब्बास
शाइस्ता
इमरान
बुरार
हुसैन
सोफिया
फरहान
अलशदा

छत्तीसगढ़ में हुए हादसे में गई थी 11 लोगों की जान
4 मई को छत्तीसगढ़ में कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा के पास भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी. बोलेरो में सवार होकर एक परिवार धमतरी के सोरम गांव से शादी में शामिल होने के लिए मरकाटोला जा रहा था. तभी कार एक ट्रक से जा टकराई थी. हादसे 11 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में दो बच्चे सहित 5 महिलाएं भी शामिल थीं.

 

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...