32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'पाकिस्तान सौ बार सोचेगा' तिरंगा पगड़ी पहन असदुद्दीन ओवैसी ने कह दी...

‘पाकिस्तान सौ बार सोचेगा’ तिरंगा पगड़ी पहन असदुद्दीन ओवैसी ने कह दी मन की बात, विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी का जिक्र

Published on

पूर्वी चंपारण:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव चल रहा है। इस मुद्दे पर AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अपने बिहार दौरे के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी है। पूर्वी चंपारण के ढाका में ओवैसी रविवार को एक जनसभा को संबोधित किया।

ओवैसी का पाकिस्तान पर तीखा हमला
सिर पर तिरंगा पगड़ी पहने हुए ओवैसी ने देशवासियों के मन की बात कह दी। उन्होंने कहा कि देश की सरकार और प्रधानमंत्री इस कायराना हमले का जवाब जरूर देंगे। उन्होंने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि जो आतंकी पाकिस्तान से आकर हमारे देश में निर्दोषों की जान लेते हैं- चाहे वो हमारी बेटियां हों या हमारे सैनिक, सरकार उन आतंकियों को जड़ से खत्म करेगी।’

पाकिस्तान सौ बार सोचेगा: ओवैसी की चेतावनी
ओवैसी ने अपने भाषण में स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसा सख्त कदम उठाना चाहिए जिससे भविष्य में कोई भी आतंकवादी भारत में आकर हमला करने से पहले सौ बार सोचे। उन्होंने पाकिस्तान को एक ‘विफल राष्ट्र’ करार देते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है जब उसकी नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।

ओवैसी ने किया लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी का जिक्र
अपने संबोधन में ओवैसी ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी का भी उल्लेख किया, जिनके पति की हाल ही में आतंकियों ने हत्या कर दी थी। ओवैसी ने कहा, ‘हिमांशी के पति को उनकी शादी के केवल छह दिन बाद गोली मार दी गई। लेकिन इसके बावजूद वह नफरत नहीं, बल्कि शांति और भाईचारे का संदेश दे रही हैं। यह हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।’

नफरत नहीं, प्यार और शांति से देश मजबूत होगा: ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि आतंकवाद की लड़ाई केवल गोलियों से नहीं, बल्कि विचारों से भी लड़ी जाती है। उन्होंने कहा, ‘जो लोग इस देश में रहकर हिंदू-मुस्लिम के बीच जहर घोल रहे हैं, वे दरअसल पाकिस्तान के चेहरे पर मुस्कान ला रहे हैं। हमें उनकी मुस्कान मिटानी है – नफरत से नहीं, बल्कि एकता से।’

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...