11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यराजस्थान में उतरा 'पाकिस्तानी नकाब', ज्योति मल्होत्रा से भी खतरनाक गेम खेल...

राजस्थान में उतरा ‘पाकिस्तानी नकाब’, ज्योति मल्होत्रा से भी खतरनाक गेम खेल रहा था सद्दीक! जानें कैसे

Published on

जयपुर:

पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुश्मनों को सबक सिखाने के बाद अब भारत की खुफियां एजेसियों की रडार पर वो लोग हैं, जो देश में बैठकर पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी हुई है, जिस पर ISI को भारत की गोपनीय सूचना लीक करने का आरोप है। इधर, राजस्थान के डीग जिले से से भी एक ऐसा शख्स पकड़ा गया है, जो भारत में बैठकर पाकिस्तान के लिए फंड़िंग का काम कर रहा था। गिरफ्तार किए गए इस शख्स का नाम सद्दीक है, जिसे असम की STF ने राजस्थान से हिरासत में लिया है।

सद्दीक की शातिराना दिमाग हैरान करने वाला
सद्दीक, डीग के सीकरी थाना क्षेत्र के बेला गांव का रहने वाला है, जो भारत में बैठकर खतरनाक गेम खेल रहा था। उस पर आरोप है कि वह पाकिस्तान की सिम चलाकर लोगों से ठगी कर रहा था। फिर उस पैसे को पाकिस्तान भेज रहा था। पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल मिला है। उसमें 15 करोड़ रुपये का हिसाब-किताब मिला है। असम की एसटीएफ टीम को इस बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए सद्दीक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शक है कि सद्दीक साइबर ठगी से कमाए गए पैसे को पाकिस्तान भेजता था। यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इसलिए पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस ने सद्दीक के बारे में जो जानकारी साझा कि वो चौंकाने वाली है। उसके पास से पाकिस्तान में चलने वाली एक सिम मिली है। यह सिम असम में एक फर्जी पते पर जारी की गई थी। जांच में पता चला है कि यह सिम कई दिनों तक पाकिस्तान में भी चालू रही थी। सद्दीक ने पुलिस को बताया कि वह यह सिम कश्मीर से लेकर आया था। वह इसी सिम से साइबर ठगी कर रहा था। उसने अपना नाम सद्दीक पुत्र धन्ना निवासी बेला बताया है।

ऐसे पुलिस की रडार पर आया सद्दीक
दरअसल, 25 मार्च को असम की गुवाहाटी स्पेशल टास्क फ़ोर्स को जानकारी मिली थी। उन्होंने जकरिया अहमद नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा था, जिससे पूछताछ में पता चला कि जकरिया अहमद सिम बेचने का काम करता है। उसने हजारों फर्जी सिम बेची हैं, उनमें से एक सिम पाकिस्तान में भी चल रही थी। यह जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। उन्होंने सिम की लोकेशन निकाली। पता चला कि सिम सीकरी थाना इलाके के बेला गांव में चालू है। इसके बाद असम STF के SSP कल्याण कुमार पाठक के नेतृत्व में एक टीम सीकरी आई, जहां सद्दीक को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए।

सद्दीक के पास मिले पांच मोबाइल
पुलिस ने सद्दीक के पास से 5 मोबाइल बरामद किए हैं। यह जानकर भी पुलिस हैरान है। अमूमन एक शख्स के पास ज्यादा से ज्यादा 2 से 3 मोबाइल हो सकते हैं, लेकिन सद्दीक के कुल पांच मोबाइल मिलना हैरत में डाल देने वाला है। ऐसे में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का शक सद्दीक पर और बढ़ गया हैं। इनमें से एक मोबाइल में करीब 15 करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है। फिलहाल असम STF सिम के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच कर रही है। पुलिस को शंका है कि सद्दीक साइबर ठगी से कमाए गए पैसे को पाकिस्तान भेजता था। इसी सिम से पाकिस्तान में पैसों का लेनदेन हुआ है। हालांकि असम पुलिस के अधिकारी अभी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जांच अभी जारी है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...