15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यपालघर: नाबालिग कर्मचारी से बलात्कार के आरोप में 50 वर्षीय फर्म मालिक...

पालघर: नाबालिग कर्मचारी से बलात्कार के आरोप में 50 वर्षीय फर्म मालिक गिरफ्तार

Published on

पालघर,

महाराष्ट्र के पालघर जिले के सातिवली इलाके में 50 वर्षीय फर्म मालिक को अपनी 16 वर्षीय महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वालिव पुलिस थाने के अधिकारी ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी. उनका कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, यह घटना 31 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 के बीच हुई. आरोपी ने अपनी फर्म में काम करने वाली किशोरी को बहला-फुसलाकर उसका यौन शोषण किया. पीड़िता ने बाद में हिम्मत जुटाकर इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद उन्होंने वालिव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.

वालिव पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि सातिवली में एक फर्म के मालिक 50 वर्षीय आरोपी ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी को किशोरी के साथ बलात्कार किया. अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति पर बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत आरोप लगाया गया है.

चॉकलेट का लालच देकर बच्ची से बलात्कार
बता दें कि कुछ महीने पहले ही महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सात वर्षीय एक बच्ची से बलात्कार की वारदात सामने आई थी. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया था.

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...