7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराज्ययूपी विधानसभा परिसर में पान-मसाला और गुटखा पर लगा बैन, लगेगा एक...

यूपी विधानसभा परिसर में पान-मसाला और गुटखा पर लगा बैन, लगेगा एक हजार रुपये का जुर्माना

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की विधानसभा बजट सत्र की चर्चा के दौरान मंगलवार को गुटखा थूकने का मामला सामने आया था। जिसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी विधायकों को सख्त हिदायत दी थी। साथ ही गुटखा थूकने वाले विधायक को अपने केबिन में भी बुलाया था। इस घटना के बाद विधानसभा पान मसाला और गुटखा के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही विधानसभा परिसर में किसी के गुटखा खाते हुए मिलने पर जुर्माना लगाने का एलान किया है। सतीश महाना ने 1000 रुपये जुर्माना लगाने की बात कही है।

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यूपी विधानसभा में तत्काल प्रभाव से पान-मसाला, गुटखा आदि के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा परिसर में कोई भी महानुभव चाहे वो कर्मचारी हो या अधिकारी, चाहे कोई भी हो, अगर वो पान-मसाला और गुटखा का सेवन करते हैं, तो उनके खिलाफ 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो-जो सदस्य जुर्माना बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, उनके पकड़े जाने पर उनसे बढ़ा कर जुर्माना लिया जाएगा।

बता दें कि मंगलवार को विधानसभा परिसर में गुटखा थूकने का मामला सामने आया था। इसका संज्ञान लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना उस स्थान को देखने पहुंचे थे, जहां थूकने के निशान मिले थे। इस मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में कुछ विधायकों द्वारा पान मसाला खाकर थूकने का मुद्दा उठाया था। सतीश महाना ने बताया कि उन्होंने दाग साफ करवा दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने वीडियो में उस माननीय सदस्‍य को देख भी लिया है, लेकिन मैं किसी को अपमानित नहीं करना चाहता, इसलिए मैं उनका नाम नहीं ले रहा हूं। साथ ही अन्य विधायकों से आग्रह किया कि वे दूसरों को ऐसा करने से रोकें और विधायकों से अपील की कि वे आगे आकर अपनी गलती स्वीकार करें।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...