2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यपहलगाम हमले को लेकर पं. प्रदीप मिश्रा का आया रिएक्शन, जयपुर में...

पहलगाम हमले को लेकर पं. प्रदीप मिश्रा का आया रिएक्शन, जयपुर में कथा के दौरान कही बड़ी बात

Published on

जयपुर:

जयपुर में ईसर गौरा शिव महापुराण कथा का वाचन करने आए पं. प्रदीप मिश्रा मंगलवार को मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने सनातनियों को एकजुट होने का आह्वान किया। पं. मिश्रा ने कहा कि सनातन संस्कृति के लोगों को जातियों में नहीं बंटना चाहिए। जब सनातनी एकजुट होंगे तभी देश सुरक्षित रहेगा। पं. मिश्रा ने कहा कि पहलगाम में जब आतंकी हमला हुआ था। तब यह नहीं पूछा गया कि आप ब्राह्मण हैं, क्षत्रिय हैं, वैश्य हैं या शूद्र हैं। हमलावरों ने किसी की जाति नहीं पूछी। वहां केवल धर्म पूछा और गोली मार दी गई। इसलिए सनातनियों को एक हो जाना चाहिए। एक होकर चलने के साथ ही शिवमय होकर चलें और सनातन धर्म की ध्वजा को आगे बढाएं।

दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा – पं. मिश्रा
पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भारत और सनातनियों के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। पाकिस्तान की ओर से जो आतंकी घटना को अंजाम दिया गया है उसका जवाब बहुत जल्द भारत देने वाला है। देश के दुश्मनों को बहुत जल्द और बहुत अच्छे तरीके से मुंहतोड़ जवाब मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि शस्त्र से ज्यादा बुद्धि की जरूरत होती है और बुद्धि से ही इसका जवाब दिया जाएगा। भारत के जवाब को ना केवल पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया देखेगी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि रामजन्म भूमि मिल गई है और वहां भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है। अब जल्द ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि भी मिलने वाली है। वहां पर भी सनातन की ध्वजा लहराएगी।

‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ मंत्र का अर्थ समझाया
पंडित मिश्रा ने श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के मंत्र का अर्थ भी समझाया। उन्होंने कहा कि इस मंत्र में पूरा शिव परिवार विराजमान है। यह मंत्र विद्येश्वर संहिता का है। महाकवि वेदव्यास जी महाराज ने इस मंत्र की गणना की थी। इस मंत्र में लक्ष्मी जी, मां पार्वती और देवों के देव महादेव भगवान शंकर का पूरा परिवार शामिल है। इसमें छह पुत्रियां जया, विषहरा, शामिलबारी, देव, दोतलि और अशोक सुंदरी के साथ भगवान शिव के पुत्र गणेश जी महाराज, कार्तिकेय जी भी इस मंत्र में विराजमान हैं। इसीलिए कहा जाता है कि इस मंत्र को अगर कोई बोलता है तो सुनने वाला दर्शन करके भी फल प्राप्ति का हकदार हो जाता है। यानी कोई दूसरा व्यक्ति मंत्र का उच्चारण कर रहा है और सामने वाला उसे देखता है तो भी उसका फल उसे मिल जाता है। यह मंत्र अपने आप में विशेष महत्व वाला है।

उन्होंने कहा कि आजकल को अपने आसपास के मंदिरों में जाना अच्छा नहीं मानते। वे घर बैठे ही अमरनाथ और केदारनाथ जाने का प्लान करते हैं। इसमें शिव की आस्था के साथ पर्यटन का उद्देश्य भी शामिल हो जाता है। लोगों को चाहिए कि केदारनाथ और अमरनाथ दर्शन का प्लान बनाने से पहले अपने घर से नजदीकी शिव मंदिरों में जाएं। वहां पूजा अर्चना करें। केवल दूर दूर जाकर आराधना करने से श्रेष्ठ है कि आप नजदीक से ही शिव को मनाएं। जब शिव की आज्ञा होगी को केदारनाथ और अमरनाथ का प्रोग्राम अपने आप बन जाएगा।

घर बैठे सुने शिव की कथाएं
जयपुर में 1 मई से शुरू हुई शिव महापुराण कथा का वाचन बुधवार 7 मई तक होगा। यहां कथा सुनने के लिए लाखों शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी है। कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जयपुर की कथा में कई राज्यों के लोग आए हैं। राजस्थान भी बहुत बड़ा है। हर जिले से लोग कथा सुनने के लिए जयपुर आ गए। ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि जब उनके नजदीक में कथा हो रही है तो घर बैठकर टीवी पर क्यों सुनें, वहीं चलकर सुनते हैं। इसी कारण यहां भीड़ ज्यादा हो गई। लोगों को भीड़ में आने के बजाय घर बैठे टीवी पर ही भगवान शिव की कथा सुन लेनी चाहिए। पं. मिश्रा ने यह भी कहा कि लोगों को अच्छी संगत के मित्र बनाने चाहिए। तीन तरह के मित्रों से जितना दूर रहो उतना अच्छा है। पहले वे जो केवल आपकी प्रशंसा करे और जरूरत पड़ने पर मुंह मोड़ ले। दूसरे वे जो आपसे मीठा बोलकर खर्चा कराते रहें और तीसरे प्याली मित्र जो आपको अपने पैसों से प्याला पीना सीखा देंगे। जब आपको आदत पड़ जाएगी तो वे दूर हो जाएंगे। इसके बाद आप बर्बाद हो जाएंगे।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...