9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यगोंडा में दो दोस्तों का शव मिलने से हड़कंप, एक को चाकू...

गोंडा में दो दोस्तों का शव मिलने से हड़कंप, एक को चाकू से गोदा तो दूसरे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Published on

गोंडा ,

उत्तर प्रदेश के गोंडा में दो युवकों की मौत से सनसनी फैल गई. 22 वर्षीय विजय पांडेय का शव परेड सरकार गांव से करीब 300 मीटर दूर सड़क किनारे झाड़ियों में चाकुओं से गुदा हुआ मिला. विजय को आधी रात करीब 2:45 बजे गांव के ही दोस्त दीपक पांडे ने फोन कर बुलाया था. पुलिस जांच में जुटी थी कि तभी कटरा थाना क्षेत्र के छिटनापुर रेलवे क्रॉसिंग पर दीपक का शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला. इस घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया है.

बताया जा रहा है कि विजय पांडेय को रात में उसके दोस्त दीपक का कॉल आया, जिसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकला. सुबह गांव वालों ने सड़क किनारे उसकी लाश देखी. मृतक के पिता राम कुमार पांडेय ने बताया कि विजय, पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के भतीजे सुमित भूषण का चार साल से ड्राइवर था. विजय के शरीर पर चाकुओं के कई निशान थे और खून से सने कपड़े देखकर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.

दो युवकों की लाश मिलने से मचा हड़कंप
घटना के कुछ ही देर बाद खबर आई कि विजय को फोन कर बुलाने वाला दीपक भी मृत पाया गया. रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिलने से पुलिस की जांच में और भी सस्पेंस बढ़ गया है. स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, दीपक को रेलवे क्रॉसिंग के पास विजय की मोटरसाइकिल से अकेले जाते देखा गया था. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि घटना की जांच के लिए पांच टीमों को लगाया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है.

पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. मृतक विजय के पिता राम कुमार पांडेय ने कहा कि हमें न्याय चाहिए, जिसने भी यह कृत्य किया है, उसे कठोर सजा मिलनी चाहिए.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...