22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यपंकजा मुंडे, नितेश राणे, आशीष शेलार और... आ गई फडणवीस मंत्रिमंडल में...

पंकजा मुंडे, नितेश राणे, आशीष शेलार और… आ गई फडणवीस मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं की लिस्ट

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. इससे पहले उन विधायकों को फोन किए जाने का सिलसिला चल रहा है, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है. बीजेपी की तरफ से अब तक नितेश राणे, पंकजा मुंडे और गिरीश महाजन जैसे विधायकों को फोन कॉल आए हैं. शिवसेना और एनसीपी में भी विधायकों को मंत्री बनने के लिए कॉल किया जा रहा है. जिन विधायकों को फोन आ गए हैं, उनका अब कन्फर्म है कि वे फडणवीस कैबिनेट का हिस्सा होंगे.

फडणवीस कैबिनेट का शपथग्रहण आज शाम 4 बजे के लिए शेड्यूल है. इसके लिए नागपुर में मंच तैयार किया गया है और बाकी तैयारियां चल रही हैं. महायुति में शामिल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी कोटे से 35 विधायकों के मंत्री बनने की संभावना है. बीजेपी कोटे से 20 विधायक मंत्री बनेंगे, जिसमें पार्टी कुछ सीटें खाली रख सकती हैं. वहीं शिवसेना की तरफ से 13 और एनसीपी कोटे से 10 विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिलेगा. इनके अलावा महाराष्ट्र में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष आशीष शेलार को भी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा.
बीजेपी कोटे से 20 विधायक बनेंगे मंत्री, अब तक इन्हें आया फोन
नितेश राणे
पंकजा मुंडे
गिरीश महाजन
शिवेंद्र राजे
देवेन्द्र भुयार
मेघना बोर्डिकर
जयकुमार रावल
मंगलप्रभात लोढ़ा

शिवसेना कोटे से 13 विधायक बनेंगे मंत्री
महाराष्ट्र में चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के चयन में गठबंधन दलों के बीच काफी खींचतान देखी गई थी. कहा जा रहा था कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद चाहते हैं और यही वजह है कि उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही थी. हालांकि, एजेंडा आजतक में आए गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी की कोई वजह नहीं है, क्योंकि सीएम पद को लेकर पहले ही बात हो गई थी. कहा जा रहा है कि शिवसेना कोटे से फडणवीस कैबिनेट में 13 विधायक मंत्री बनने जा रहे हैं. हालांकि, गृह मंत्रालय को लेकर अभी बातें स्पष्ट नहीं है, जिसपर शिवसेना की नजर है.

एकनाथ शिंदे ने इन पांच विधायकों को फिर दी जिम्मेदारी
उदय सामंत, कोकण
शंभुराजे देसाई, पश्चिम महाराष्ट्र
गुलाबराव पाटील, उत्तर महाराष्ट्र
दादा भुसे, उत्तर महाराष्ट्र
संजय राठोड, विदर्भ

टीम शिंदे में ये नाम नए
संजय शिरसाट, मराठवाडा
भरतशेठ गोगावले, रायगड
प्रकाश अबिटकर, पश्चिम महाराष्ट्र
योगेश कदम, कोकण
आशिष जैस्वाल, विदर्भ
प्रताप सरनाईक, ठाणे

इन विधायकों का पत्ता कटा
दीपक केसरकर
तानाजी सावंत
अब्दुल सत्तार

एनसीपी कोटे से 10 विधायक बनेंगे मंत्री
एनसीपी कोटे से 10 विधायकों के मंत्री बनने की संभावना है और अब तक बताया जा रहा है कि छह विधायकों को इसके लिए फोन आ चुके हैं. मसलन, अब यह स्पष्ट है कि ये छह विधायक आज शाम मंत्री पद की शपथ लेंगे.
राष्ट्रवादी मंत्री
आदिती तटकरे
बाबासाहेब पाटील
दत्तमामा भरणे
हसन मुश्रीफ
नरहरी झिरवाळ

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...