11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यUP : पापा ने गला दबाकर मम्मी को मार डाला! 5 साल...

UP : पापा ने गला दबाकर मम्मी को मार डाला! 5 साल की मासूम बच्ची ने ड्राइंग बनाकर बता दी हकीकत

Published on

झांसी:

शहर कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पांच साल की मासूम बच्ची ने बयान देकर और ड्राइंग बनाकर यह बताया कि उसकी मां की हत्या उसके पिता ने की है। पहले मृतका के ससुराल के लोगों ने पुलिस को और मृतका के मायके के लोगों को सूचना दी कि सोनाली ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

मृतका के मायके पक्ष के लोग जब मौके पर पहुंचे तो उसकी पांच साल की मासूम बेटी ने बताया कि उसके पिता ने उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी है। बच्ची ने घटना को बताने के लिए एक ड्राइंग बनाया और समझाने की कोशिश की कि किस तरह मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या की गई। घटना सोमवार की है। मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की रहने वाली सोनाली की शादी 6 साल पहले झांसी के पंचवटी कॉलोनी के रहने वाले संदीप बुधौलिया से हुई थी। सोनाली के पिता संजीव त्रिपाठी के अनुसार पांच साल पहले सोनाली ने बेटी दर्शिका को जन्म दिया। इसके बाद से संदीप और उसका परिवार लगातार सोनाली का उत्पीड़न कर रहा था। अभी कुछ दिन पहले रिश्तेदारी में एक शादी में सोनाली के जाने को लेकर विवाद हुआ था। सोमवार सुबह फोन आया कि सोनाली की तबियत खराब है। फिर कुछ समय बाद कहा कि उसने फांसी लगा ली है। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर पांच साल की नातिन ने बताया कि संदीप ने सोनाली के साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष की तहरीर पर मृतका सोनाली के पति संदीप बुधौलिया, सास विनीता बुधौलिया, जेठ कृष्ण कुमार बुधौलिया, मनीषा बुधौलिया समेत 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...