19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यपापा मुझे माफ कर देना...शेयर मार्केट में डूब गए 15 लाख, वॉट्सऐप...

पापा मुझे माफ कर देना…शेयर मार्केट में डूब गए 15 लाख, वॉट्सऐप पर मैसेज भेज बेटे ने की खुदकुशी

Published on

मथुरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक युवक ने शेयर बाजार में 15 लाख रुपये का नुकसान होने पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शेयर मार्केट में पैसा डूब जाने से युवक काफी तनाव में चल रहा था। इस कारण उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय अभिषेक ने मरने से पहले अपने पिता के मोबाइल फोन पर संदेश भेजा, “पिता जी मुझे माफ कर दीजिए। मैंने आपका और दूसरों का पैसा बर्बाद कर दिया। अब मैं किसी का पैसा नहीं लौटा सकता, इसलिए मैं खुदकुशी कर रहा हूं।”

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि अभिषेक गोवर्धन चौराहे पर मोबाइल फोन की दुकान करता था और उसने बड़ा मुनाफा कमाने के लालच में अपने पिता और अन्य लोगों से 15 लाख रुपये लेकर शेयर बाजार में लगा दिया।उन्होंने बताया कि शेयर बाजार में गिरावट के कारण अभिषेक का पैसा डूब गया, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया और मंगलवार शाम उसने बाजना पुल स्थित रेलवे लाइन पर पहुंचकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

अभिषेक मूल रूप से उसपार का रहने वाला था और गणेशरा गांव की ओर आराध्य सिटी कॉलोनी हाईवे पर रहता था। पिता के साथ मिलकर अभिषेक मोबाइल की दुकान चलता था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उसने बाजना पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास कनपटी से सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शाम को परिजनों को सौंप दिया था।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this