14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यप्रोफेसर की बिकिनी फोटो पर भड़के पेरेंट्स, यूनिवर्सिटी ने लिया ऐक्शन

प्रोफेसर की बिकिनी फोटो पर भड़के पेरेंट्स, यूनिवर्सिटी ने लिया ऐक्शन

Published on

कोलकाता

कोलकाता की सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी की पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर ने कॉलेज प्रशासन पर रिजाइन को लेकर दबाव डालने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि एक बच्चे के पेरेंट्स की शिकायत के बाद उन्हें कॉलेज छोड़ने के लिए मजबूर किया गया, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को इंस्टाग्राम पर बिकनी में उनकी तस्वीरें देखने की बात कही थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर ने बताया कि फर्स्ट ईयर के मेल अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट के पिता ने शिकायत भरा पत्र लिखा था। इसमें उनका कहना था कि उन्होंने अपने बेटे को विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की वल्गर तस्वीरें देखते हुए पकड़ा है। उन्होंने बताया कि इस पत्र के आधार पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन पर ऐक्शन लिया।

‘अंडरगारमेंट्स में तस्वीरें अपलोड करना शर्मनाक’
पेरेंट्स की ओर से लिखा गया यह शिकायत भर पत्र सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है। इसके मुताबिक, ‘हाल ही में मैंने अपने बेटे को प्रोफेसर की कुछ तस्वीरें देखते हुए पकड़ा, जो कि वल्गर थीं। एक टीचर का सोशल मीडिया पर अंडरगारमेंट्स में तस्वीरें अपलोड करना शर्मनाक है। मेरे लिए एक अभिभावक के तौर पर भी यह शर्मिंदगी भरा है।’

‘प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट की तस्वीरें उन्हें कैसे मिलीं?’
यह मामला पिछले साल का है जो अब सामने आया है। पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर ने बताया कि इस शिकायत के बाद सेंट जेवियर्स के वाइस-चांसलर और अन्य यूनिवर्सिटी अथॉरिटी की मीटिंग हुई। इस दौरान उन्हें वह शिकायत भरा पत्र दिखाया गया। उन्हें कुछ पेपर भी दिए गए, जिन पर उनके प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट की कुछ तस्वीरें थीं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वो तस्वीरें उन लोगों ने कैसे हासिल की और क्या इन्हीं तस्वीरों को आपत्तिजनक बताया गया था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....