1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यसंसदीय कार्य मंत्री ने सिवाना में सुनी किसानों की समस्याएं, प्रदेश सरकार...

संसदीय कार्य मंत्री ने सिवाना में सुनी किसानों की समस्याएं, प्रदेश सरकार कृषि एवं किसान कल्याण के लिए कृत संकल्पित

Published on

जयपुर।

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बालोतरा जिले के सिवाना प्रवास के दौरान समदड़ी बाईपास पर किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। श्री पटेल ने किसानों को समस्याओं पर उचित एवं त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

श्री पटेल ने कहा वर्तमान में सीमा पर तनाव एवं बाह्य संकट को ध्यान में रखकर प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और देश की सेना व सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार कृषि एवं किसान कल्याण के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कृषि एवं उद्यानिकी विकास के लिए राजस्थान कृषि विकास योजना के अन्तर्गत इस वर्ष एक हजार 350 करोड़ रुपये के कार्य करवाए जाएंगे।

श्री पटेल ने कहा फसलों के नुकसान से बचाव व रोकथाम के लिए 75 हजार किसानों को 30 हजार किलो मीटर तारबन्दी के अनुदान के रूप में 324 करोड़ रुपये का व्यय किया जाएगा। उन्होंने कहा नमो ड्रोन दीदी योजना एवं कस्टम हायरिंग सेंटर्स पर उपलब्ध ड्रोन के माध्यम से इस वर्ष एक लाख हेक्टेयर में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का छिड़काव करने के लिए 2 हजार 500 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाएगा।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा भूमिहीन कृषि श्रमिकों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए एक लाख भूमिहीन कृषि श्रमिकों को 5 हजार रुपये तक के कृषि यंत्र एवं उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कृषकों को ओर अधिक संबल देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी।

उपखंड अधिकारी सिवाना सुरेन्द्र सिंह खंगारोत, थानाधिकारी सिवाना दिनेश डांगी, जिला परिषद सदस्य चेनाराम, पदमाराम पटेल, दिनेश सिंह राजपुरोहित, छोटूसिंह राठौड़, सोहन सिंह भायल, खीवराज जांगिड़, श्रवण पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...