7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यकैबिनेट के बाद टीएमसी से भी निकाले गए पार्थ चटर्जी, ममता बनर्जी...

कैबिनेट के बाद टीएमसी से भी निकाले गए पार्थ चटर्जी, ममता बनर्जी का बड़ा ऐक्शन

Published on

कोलकाता

एसएससी घोटाले में आरोपी पार्थ चटर्जी पर बड़ा ऐक्शन लिया गया है। ममता बनर्जी ने पहले उन्हें मंत्री पद से हटाया, फिर उन्हें पार्टी से भी सस्पेंड कर दिया गया है। टीएमसी के पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बताया कि पार्थ चटर्जी को टीएमसी से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर पार्थ दोषी साबित नहीं होते हैं तो पार्टी में वापस आ सकते हैं। पश्चिम बंगाल से जुड़े शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी का नाम आया था। पार्थ चटर्जी बंगाल सरकार में उद्योग मंत्री थे, इससे पहले वह शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।

पार्थ चटर्जी पर कार्रवाई के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘उनहें टीएमसी से महासचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन अन्य पदों से हटा दिया गया है। जांच जारी रहने तक उन्हें निलंबित कर दिया गया है। दोषी न साबित होने पर वे वापस आ सकते हैं। सीएम ने फैसला लिया और मंत्री को हटा दिया गया। मामले की जांच जारी है। अगर कोई कुछ गलत करता है तो टीएमसी उसे छोड़ेगी नहीं।’

‘अर्पिता के घर से मिली रकम टीएमसी की नहीं’
अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘करप्शन के लिए जीरो टॉलरेंस है। जांच एजेंसियों को समय-सीमा में जांच खत्म करनी चाहिए। शारदा मामले में भी कुछ नहीं हुआ, यह सिर्फ लटका हुआ है। समयबद्ध जांच होनी चाहिए। जिनके (अर्पिता मुखर्जी) घर से रकम बरामद हुई है वह टीएमसी का नहीं है। हम इस मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहते हैं।’

बीजेपी पर निशाना साधते हुए टीएमसी महासचिव ने कहा, ‘टीएमसी एकमात्र पार्टी है जिसने इस मामले में 7 दिन के अंदर हस्तक्षेप किया। मैं सहमत हूं कि बड़ी रकम वसूल की गई लेकिन आए दिन बैंक फ्रॉड हो रहे हैं बीजेपी ने क्या कार्रवाई की? नीरव मोदी भाग गए क्या बीजेपी ने निर्मला सीतारमण को बर्खास्त किया?’

‘मिथुन दा को बंगाल की विधानसभा सीटें नहीं पता होंगी’
बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती के दावे पर अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘उन्हें ये तक नहीं पता होगा कि बंगाल में कितनी विधानसभा सीटें और जिले हैं। वह सिर्फ इस बारे में डींगे मारना चाहते हैं कि वह कितने बड़े नेता बन गए हैं, अगर वह खुद का मजाक बनाना चाहते हैं, तो ऐसा ही हो।’बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए अभिषेक ने कहा, ‘मैं यह बात काल्पनिक रूप से कह रहा हूं कि अगर पार्थ चटर्जी दो महीने बाद बीजेपी में चले गए तो वे संत बन जाएंगे। चूंकि वह टीएमसी में हैं, इसलिए ये सब हो रहा है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...