12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यअतीत हुआ माफिया... अतीक अहमद और अशरफ के खिलाफ दर्ज सैकड़ों मुकदमे...

अतीत हुआ माफिया… अतीक अहमद और अशरफ के खिलाफ दर्ज सैकड़ों मुकदमे होंगे बंद, चलते रहेंगे ये केस

Published on

प्रयागराज

पूर्वाचल के बहुबली माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मुकदमें कोर्ट के आदेशानुसार बन्द होगें। अब अतीक अहमद और अशरफ के विरुद्ध दर्ज मुकदमों के विवेचक कोर्ट में दोनों की डेथ रिपोर्ट सबमिट करेंगे। उसके बाद सम्बंधित कोर्ट की संस्तुति के बाद ,कोर्ट के आदेशानुसार सभी मुकदमों में से मरहूम अतीक अहमद व अशरफ के नाम विवेचना बंद कर दी जाएगी। लेकिन उसी मुकदमों के अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच व कार्यवाही जारी रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने अतीक के खिलाफ देवरिया जेल में प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को पीटने के मामले को बंद करके इसकी पहल कर दी है। माफिया अतीक अहमद पर कुल 104 मुकदमें दर्ज हैं।

तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का आरोप
वैसे तो अतीक अहमद व अशरफ पर बहुत से आपराधिक मुकदमें दर्ज हुए। जिसमें हत्या,हत्या के प्रयास,रंगदारी,किडनैपिंग,जमीन कब्जा गैंगेस्टर,एनएसए जैसे आरोप लगे थे। लेकिन ऐसे बड़े आपराधिक कृत्य जिसकी चर्चा अभी तक होती है उसमें 25 जनवरी 2005 को तत्कालीन नवनिर्वाचित बसपा विधायक राजूपाल की दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या करना शामिल है। विधायक राजूपाल हत्या कांड की सीबीआई जांच पूरी हो चुकी है। लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में मुकदमा अंतिम चरण में है।

बीजेपी नेता, वकील उमेश पाल हत्याकांड
प्रयागराज के सुलेम सरांय में 24 फरवरी को उमेशपाल की गोली बममार कर दुःसाहसिक ढंग से फिल्मी स्टाइल में हत्या हुई। हमले में घायल दो गनर सिपाहियों की भी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। इस घटना ने योगी सरकार के कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली। दुःसाहसिक घटना की गूंज सदन तक पहुंची। उमेशपाल हत्याकांड का आरोप अतीक अहमद,अशरफ ,शाईस्ता परवीन,अतीक अहमद के बेटे असद व अन्य बेटों के साथ ही अतीक अहमद के शूटर्स व करीबियों पर लगा। जिसको लेकर योगी सरकार ने बड़ी तेजी से कार्रवाई शुरू किया।

Latest articles

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...