12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यपवन कल्याण ने सनातन की रक्षा के लिए किया नरसिंह वाराही ब्रिगेड...

पवन कल्याण ने सनातन की रक्षा के लिए किया नरसिंह वाराही ब्रिगेड का गठन, मिला BJP का साथ

Published on

अमरावती,

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने ‘नरसिंह वाराही विंग’ बनाने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनसेना ‘आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सनातन धर्म की रक्षा’ के लिए प्रयास के तहत ‘नरसिंह वाराही विंग’ की स्थापना करेगी.

सनातन के खिलाफ पोस्ट बर्दाश्त नहीं करेंगे’
पवन कल्याण ने कहा, ‘हिंदू मंदिरों में जाने और सनातन धर्म का पालन करते समय कुछ मूल्यों को बरकरार रखा जाना चाहिए. हमें यह समझना होगा कि सनातन धर्म के बिना देश वैसा नहीं रह पाएगा. सनातन न केवल देश के लिए बल्कि दुनिया के लिए एक मार्गदर्शक ज्योति है.’

उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म या सनातन धर्म का मजाक उड़ाने वाली कोई भी पोस्ट बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उस दिशा में एक कदम के रूप में, जेएसपी ने सनातन धर्म संरक्षण विंग या नरसिंह वाराही समूह का गठन किया है.’

बीजेपी ने कहा- ‘इसमें गलत क्या है?’
पवन कल्याण की घोषणा पर बीजेपी नेता नलिन कोहली ने कहा, ‘लोग हद पार कर सनातन धर्म के बारे में बेतुकी बातें कह चुके हैं. देखिए तमिलनाडु के डिप्टी सीएम ने सनातन के बारे में क्या कहा. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना एक बीमारी से कर दी. क्या किसी भी धर्म के बारे में ऐसा कहा जाना चाहिए? सनातन को ही निशाना क्यों? अगर कोई सनातन धर्म को मजबूत करना चाहता है तो इसमें गलत क्या है?’

‘भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले को मिलेगी सजा’
पवन कल्याण ने कहा, ‘चर्च और मस्जिद का भी सम्मान करना होगा. साथ ही अगर कोई सनातन धर्म के खिलाफ कुछ भी करके लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है तो उसे सजा मिलेगी. मैं जनसेना की ओर से बोल रहा हूं, न कि एनडीए सरकार की ओर से. कई लोगों ने हमसे एक यूथ विंग, कल्चरल विंग आदि रखने के लिए कहा. इन सबके पहले, लक्ष्मी नरसिंह स्वामी का आशीर्वाद लेकर, मैं घोषणा करना चाहता हूं कि हम सनातन धर्म की रक्षा के लिए एक विंग बनाएंगे.’

उन्होंने कहा, ‘हम नरसिंह वाराही गणम की घोषणा कर रहे हैं, जो सनातन धर्म की रक्षा के लिए जन सेना का समूह है. हम दोनों तेलुगु राज्यों में सनातन धर्म की रक्षा के लिए इसका गठन करेंगे. मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं लेकिन अहम बात यह है कि मैं सनातन धर्म की रक्षा करना चाहता हूं और इसके लिए काम करूंगा.’

Latest articles

राजधानी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल-रेस्टोरेंट पर संकट

भोपाल ईरान-इजराइल युद्ध के प्रभाव अब मध्यप्रदेश में भी दिखाई देने लगे हैं। राजधानी भोपाल...

बीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन की रंगारंग प्रस्तुति

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन, भेल भोपाल द्वारा कार्यक्रम...

शिविर बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास की आधारशिला — संतोष गुप्ता — बीएचईएल में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर

बीएचईएल हरिद्वार द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत, ज्वालापुर स्थित राजकीय बालिका इंटर...

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...