9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, पांच दिन पहले...

छत्तीसगढ़ के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, पांच दिन पहले मानसून के बस्तर पहुंचने के आसार

Published on

रायपुर।

सोमवार को राज्य का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसकी वजह से ग्रीष्मलहर की संभावना नहीं बन पाई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून तटीय आंध्रप्रदेश तक पहुंच चुका है और लगातार सामान्य से अधिक गति से आगे बढ़ रहा है। इसकी वजह से बस्तर में सामान्य तारीख 13 जून से पांच दिन पहले यानी 7-8 जून तक पहुंचने की संभावना है।

अनुकूल परिस्थिति होने की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस बार अपनी सामान्य तिथि से पांच दिन पहले बस्तर पहुंचने का अनुमान है। यूपी-बिहार के ऊपर बनी द्रोणिका की वजह से दक्षिण में बादल जमकर बरस रहे हैं, जिससे तेज गर्मी और ग्रीष्मलहर से राहत मिल गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, अभी तीन चार दिनों तक गर्मी बढ़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि मध्य और उत्तरी इलाके में वर्षा की गतिविधि बनी रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर अलग-अलग चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जिसके प्रभाव से यहां बस्तर के इलाकों में वर्षा की गतिविधि बनी हुई है। नवतपा खत्म, सामान्य से नीचे पारा नवतपा समाप्त होने के दूसरे दिन ही तापमान सामान्य से नीचे उतर गया। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6, बिलासपुर का 41.6, पेंड्रा का 395, अंबिकापुर का 38.1, जगदलपुर 32.7, दुर्ग 41.2 तथा राजनांदगांव का पारा 42 डिग्री तक पहुंचा। अगले चौबीस घंटे में इसमें अधिक बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....