16.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यत्रिपुरा के लोगों ने चंदा और झंडा को कर दिया खारिज... PM...

त्रिपुरा के लोगों ने चंदा और झंडा को कर दिया खारिज… PM मोदी ने लेफ्ट पर साधा निशाना

Published on

अगरतला

त्रिपुरा में चुनावी प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस-मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) गठबंधन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों दल लोगों के कल्याण की परवाह किए बिना सिर्फ अपनी तिजोरी भरना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वामपंथी और कांग्रेस सत्ता के लिए अपनी भूख मिटाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वे केरल में लड़ते हैं और त्रिपुरा में मैत्रीपूर्ण संबंध बनाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी शासन में लोगों को मुफ्त राशन, स्वास्थ्य सहायता, घर और अन्य सुविधाएं मिलीं। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं, जिन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर नहीं मिला है, उन्हें राज्य में बीजेपी सरकार के शपथ लेने के बाद पक्का घर मिल जाएगा।

चंदा और झंडा को खारिज कर दिया: पीएम
माकपा पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि वाम मोर्चा सरकार के नेताओं ने खुद को राजा और जनता को सेवक मान लिया था। वाम मोर्चा सरकार के शासनकाल में त्रिपुरा में खुलेआम हत्याएं हुआ करती थीं। त्रिपुरा मेंडबल इंजन की सरकार के लिए समर्थन को देखकर मेरी खुशी दोगुनी हो गई है। त्रिपुरा के युवाओं और महिलाओं ने चंदा और झंडा को खारिज कर दिया है। त्रिपुरा के लोग उन दिनों को कभी नहीं भूला सकते, जब वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जीवन के हर पहलू को बंधक बना लिया था ।

बीजेपी बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति करती है: पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि बीजेपी शासन में त्रिपुरा को बौद्ध विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, डेंटल कॉलेज और कैंसर अस्पताल मिला। उन्होंने कहा कि बीजेपी बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति में विश्वास करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि त्रिपुरा में ऐसा कोई परिवार नहीं है जिसे बीजेपी की नीतियों का लाभ नहीं मिला हो। उन्होंने कहा कि बीजेपी बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति में विश्वास करती है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this