21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यइन्‍हें उठाकर बाहर निकालो... सपा विधायक अतुल प्रधान ने ऐसा क्‍या कहा...

इन्‍हें उठाकर बाहर निकालो… सपा विधायक अतुल प्रधान ने ऐसा क्‍या कहा कि भड़क गए स्‍पीकर सतीश महाना?

Published on

लखनऊ

यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सपा और कांग्रेस के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, जब स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री और डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक बोल रहे थे, विपक्षी विधायकों ने असंसदीय शब्‍दों का प्रयोग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने स्‍पीकर सतीश महाना से इसकी शिकायत की। विधानसभा अध्‍यक्ष ने विपक्षी विधायकों से नारेबाजी तत्‍काल रोकने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने। इस पर स्‍पीकर ने हंगामा कर रहे सपा विधायक अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए सदन से निष्‍कासित कर दिया।

सतीश महाना काफी गुस्‍से में नजर आए और अपने आसन से खड़े हो गए। उन्‍होंने कहा कि वह अतुल प्रधान की सदस्‍यता भी खत्‍म कर सकते हैं। बार-बार कहने के बावजूद जब अतुल प्रधान हंगामा करने से बाज नहीं आए तो सतीश महाना ने कहा कि इनको उठाकर सदन से बाहर निकाल दीजिए। सतीश महाना ने अतुल प्रधान से कहा कि आप सदन में ऐसे शब्‍दों का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। आप इस प्रकार की भाषा का एकदम प्रयोग नहीं कर सकते।

‘तो छोड़ दूंगा अध्‍यक्ष की कुर्सी’
इस दौरान सदन में विपक्षी विधायक तानाशाही नहीं चलेगी का नारा लगाते रहे। वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा कि आजादी का मतलब ये नहीं है कि सदन में कोई कुछ भी बोलकर निकल जाए। स्‍पीकर सतीश महाना ने कहा कि अगर विपक्ष के लोग इस तरह की भाषा बोलेंगे तो सत्‍ता पक्ष की तरफ से बोली जाने वाली भाषा भी उनको स्‍वीकार करनी होगी। फिर आप उस पर आपत्ति नहीं करेंगे। अतुल प्रधान से गुस्‍से में महाना ने कहा कि आप मुझसे बहस करोगे। मैं आपको सदन से बाहर निकालने का आदेश देता हूं। महाना ने कहा जिस दिन मेरे ऊपर सवाल उठेगा मैं अध्‍यक्ष की कुर्सी छोड़ दूंगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this