3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यपायलट गुट ने तोड़ी चुप्पी, सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ खोला मोर्चा

पायलट गुट ने तोड़ी चुप्पी, सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ खोला मोर्चा

Published on

जयपुर

राजस्थान में रविवार को हुए सियासी घटनाक्रम के बाद से ही चुप्प रहे पायलट गुट के नेताओं ने गहलोत गुट पर जवाबी हमला बोला है। पायलट गुट के मंत्री मुरारी लाल मीना ने इशारों में सीएम गहलोत पर निशाना साधा है। बगावत का टैप झेल रहे मंत्री मुरारी लाल मीना ने राजधानी जयपुर में आयोजिप प्रेस वार्ता में कहा कि हमने कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ कोई बगावत नहीं की। रविवार को कांग्रेस के दोनों पर्यवेक्षकों का अनादर गहलोत के मंत्रियों ने किया। कांग्रेस आलाकमान के आदेशों की तौहीन है।

आपकों बता दें गहलोत कैंप के नेता लगातार 2020 में पायलट की बगावत को याद कर सचिन पायलट का विरोध कर रहे हैं। आपकों बता दें गहलो कैबिनेट में मंत्री मुरारी लाल मीना, हेमाराम चौधरी और बृजेंद्र ओला सचिन पायलट कैंप के माने जाते हैं। मंत्री विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीना भी पायलट कैंप के माने जाते थे,लेकिन अब पाला बदल लिया है। 2020 में पायलट की बगावत के चलते मंत्री विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीना को बर्खास्त भी कर दिया था। लेकिन बाद में कैबिनेट फेरबदल में दोनों मंत्रियों को शामिल किया गया।

हमारे लिए गद्दार जैसे असंसदीय भाषा का इस्तेमाल
मंत्री मुरारी लाल मीना ने कहा कि हमारे लिए गद्दार जैसे असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे ज्यादा बुरी बात क्या होगी। पलटवार करते हुए कहा कि जब तक इनको मलाईदार पद मिलते रहते हैं तब तक ये आलाकमान की बात करते हैं। लेकिन जैसे ही इनको झटका लगता है तो ऐसी बातें करने लगते हैं। मुरारी लाल मीणा ने पूछा कि 2008 में निर्दलीय के तौर पर परसादी लाल मीणा ने चुनाव क्यों लड़ा था। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो ये कहते हैं कि हम आलाकमान को मानते हैं, दूसरी तरफ से 102 से सीएम बनने की बात कहते हैं।

आलाकमान के विरोध में कोई काम नहीं किया
परसादी लाल मीणा ने गलत आरोप लगाए कि हम भाजपा की गोद में बैठ गए। हम केवल आलाकमान तक अपनी बात रखने गए थे। वहां से आने के बाद हमने आलाकमान के विरोध में कोई काम नहीं किया। मुरारी लाल मीणा ने यह भी कहा कि कौन कितने पानी में है, ये पता चल जाएगा, चुनाव तो होने ही हैं। अगर मध्यवधि चुनाव करवा दें या एक साल बात तो होने ही हैं। इसमें पता लग जाएगा कौन कितने पानी में है।

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...