5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यThar में लहराई पिस्टल, पहनी पुलिस की वर्दी...Reels के शौकीन गिरफ्तार

Thar में लहराई पिस्टल, पहनी पुलिस की वर्दी…Reels के शौकीन गिरफ्तार

Published on

नोएडा,

Thar गाड़ी में पिस्टल लहराने वाला और उसकी बराबर वाली सीट पर बैठा फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं. बताया जा रहा है कि दोनों युवकों को इंस्टाग्राम में Reels बनाकर डालने का शौक है. इसी के चलते उन्होंने पुलिस की वर्दी भी किराए पर ली थी. पुलिस ने बताया कि पिस्टल लहराने वाले युवक का नाम आकाश है और फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बने युवक का नाम अंकित है.

फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों से पूछताछ जारी है. जिस Thar गाड़ी में दोनों ने रील बनाई थी, उसे भी बरामद कर लिया गया है. बता दें, सोशल मीडिया पर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें एक युवक गाड़ी चलाते हुए पिस्टल लहराता दिखा.

तो वहीं, दूसरा युवक पुलिस की वर्दी में बैठा हुआ था. उसके कंधे पर इंस्पेक्टर रैंक के थ्री स्टार लगे थे. साथ ही गाड़ी के डैशबोर्ड पर लाल बत्ती लगी हुई थी. और उसके पास ही पुलिस कैप भी रखी हुई थी.

हाथ में पिस्टल लहराकर फायर करने का वीडियो वायरल
हाल ही में नोएडा में इंटरनेट पर रील बनाने के एक शौकीन का हाथ में पिस्टल लहराकर फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हआ था. जानकारी के मुताबिक, वीडियो नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे इलाके का था. जिसमें एक युवक रील बनाने के लिए अपने हाथ में पिस्टल थामे दिखा. युवक वीडियो में पिस्टल से फायरिंग भी कर रहा है. फायरिंग करने वाले युवक के पीछे एक और युवक भी खड़ा है.

आपको बता दें कि, इससे पहले भी नोएडा में कई तरह के वीडियो वायरल हुए हैं. जिसमें चाहे पिस्टल, कार या बाइक से स्टंट हो या फिर फायरिंग करने के हों. हालांकि, पुलिस ने इस तरह के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच कर सलाखों के पीछे भी भेजा है.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...