15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यदिल्ली में PK ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से भी...

दिल्ली में PK ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से भी की थी मुलाकात, जानिए क्या हुई थी बात

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की हाल ही में पटना में मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात से पहले दिल्ली में पीके ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ऊर्फ ललन सिंह से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात में दोनों के बीच क्या बात हुई, क्या पीके की जेडीयू में वापसी होगी? इन्हीं सवालों का जवाब आज ललन सिंह ने दे दिया। ललन सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं, वह एक बिजनेसमैन हैं। बिजनेस को बढ़ाने के लिए पीके मार्केटिंग करते हैं। जो भी वो बयान देते हैं, वो उनके मार्केटिंग का एक हिस्सा होता है।

ललन सिंह ने कहा कि उन्हें कोई ऑफिर हमारी तरफ से नहीं मिला है। प्रशांत किशोर ने खुद इच्छा व्यक्त की थी, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे कहा कि पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलिए। तब हमसे पीके ने दिल्ली में डेढ़ घंटे मुलाकात की थी। जेडीयू के अध्यक्ष ने कहा कि ‘प्रशांत किशोर से हमने कहा कि आपको दल के अनुशासन में रहकर काम करना होगा। दल में लोगों की राय अलग अलग हो सकती है लेकिन दल में जो निर्णय हो जाता है, उसे मानना होता है। अगर आप ये दो शर्त मानते हैं तो आप पार्टी के अंदर आ सकते हैं।’

पीके को कोई प्रस्ताव क्यों देगा?
ललन सिंह के अनुसार, प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात का समय लिया, जो उनसे मिलने के लिए राजी हुए और समय दिया। लेकिन अपनी मार्केटिंग रणनीति के तहत उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया है, लेकिन वह नहीं जाएंगे। ललन सिंह कहा कि बाद में पवन वर्मा के नीतीश कुमार से मिलने के बाद, पवन वर्मा ने पीके से बात की। फिर पीके ने मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा व्यक्त की और वे मिले। लेकिन कोई उन्हें कोई प्रस्ताव क्यों देगा? वह कौन हैं?

पीके का दावा- ठुकराया नीतीश का प्रस्ताव
बता दें कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर की बैठक हुई थी। इसके बाद पीके ने दावा किया था कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री के साथ सीधी स्पष्ट बात की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि शराबबंदी, जो उनके सबसे पसंदीदा कदमों में से एक है, राज्य में पूरी तरह से विफल रहा है और इसकी समीक्षा की जानी चाहिए। किशोर ने हाल में ‘जन सुराज’ अभियान शुरू किया, जिसके तहत वह अगले महीने 3,500 किलोमीटर लंबी राज्यव्यापी पदयात्रा शुरू करेंगे। पीके ने नीतीश कुमार के एक खास प्रस्ताव को भी ठुकराने का दावा किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...