13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यUP : 'मेरे जिस्म से खेला फिर छोड़ दिया', सुसाइड नोट लिख...

UP : ‘मेरे जिस्म से खेला फिर छोड़ दिया’, सुसाइड नोट लिख छात्रा ने लगाई फांसी

Published on

हरदोई ,

उत्तर प्रदेश के हरदोई में प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है. इसमें उसने खुदकुशी का जिम्मेदार अपने प्रेमी को बताया. प्रेमिका ने अपने नोट में लिखा कि प्रेमी ने उसके साथ प्यार का नाटक किया और उसके जिस्म के साथ खेला फिर उसे छोड़ दिया.

प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. मृतक लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
यह घटना पिहानी कोतवाली इलाके के रैगाई गांव की है. यहां 18 साल की वंदना ने प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर खुदकुशी कर ली. वंदना ने अपनी मौत के लिए गांव निवासी अपने प्रेमी प्रत्यूष उर्फ आदर्श मौर्य को जिम्मेदार ठहराया है.

बताया जा रहा है कि वंदना बिलग्राम तहसील क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा थी. गांव का रहने वाला प्रत्यूष उर्फ आदर्श मौर्य हरदोई में रहकर पढ़ाई करता था. दोनों का पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद छात्रा को छोड़ दिया था. इसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगी थी. पुलिस इस पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का दावा कर रही है.

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है, “एक लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है. लड़की की मां की तरफ से तहरीर मिली है. मृतक लड़की का प्रत्यूष से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इस संबंध में मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.”

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...