10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यPM-Kisan Samman Nidhi Yojana 20 Installment:किसानों का इंतजार खत्म PM किसान सम्मान...

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana 20 Installment:किसानों का इंतजार खत्म PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 2 अगस्त को होगी जारी, ऐसे कराएं e-KYC

Published on

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana 20 Installment: किसानों के लिए खुशखबरी है! 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19वीं किस्त जारी की थी. तब से किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे. अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि किस्त वितरण की तारीख का ऐलान हो गया है. आपको बता दें कि 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जारी की जाएगी. इसके साथ ही किसानों के खातों में पैसे आने शुरू हो जाएंगे. पिछली बार पीएम ने बिहार से किस्त जारी की थी.

2 अगस्त को जारी होगी किस्त

किसानों को हर किस्त के तौर पर ₹2 हजार दिए जाते हैं. यह राशि हर तीन महीने पर जारी की जाती है. 19वीं किस्त फरवरी में जारी की गई थी. इस बार किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को यूपी के वाराणसी से जारी होगी. इसके बाद किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी. यह किस्त सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी.

यह भी पढ़िए: भेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस

अपना अकाउंट e-KYC जरूर कराएं

इस योजना का लाभ लेने के लिए, सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके खाते का e-KYC हुआ है या नहीं. यदि e-KYC नहीं हुआ है, तो किस्त का पैसा रुक सकता है. e-KYC कराने के 3 तरीके हैं:

  1. OTP आधारित e-KYC: यह सबसे आसान तरीका है. इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक साइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा. वहां, ऊपर की तरफ e-KYC का विकल्प दिखेगा. इसमें अपना आधार नंबर दर्ज करें, जिसके बाद OTP आएगा, उसे भरकर आपका KYC हो जाएगा.
  2. बायोमेट्रिक e-KYC: बायोमेट्रिक e-KYC के लिए आपको किसी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या PM किसान केंद्र पर जाना होगा. वहां, बायोमेट्रिक मशीन के जरिए आपकी KYC प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
  3. फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) e-KYC: यदि आप कहीं बाहर नहीं जाना चाहते हैं, तो आप फेस ऑथेंटिकेशन का तीसरा विकल्प चुन सकते हैं. इसके लिए, आपको अपने फोन में प्ले स्टोर से PMA-Kisan Mobile App और आधार फेस आईडी ऐप डाउनलोड करना होगा. इन ऐप्स के माध्यम से आप अपने चेहरे को स्कैन करके KYC कर सकते हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...