14 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यमोरबी ब्रिज हादसे को लेकर पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग

मोरबी ब्रिज हादसे को लेकर पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग

Published on

गांधीनगर

मोरबी केबल ब्रिज हादसे से पूरे देश में शोक की लहर है। पुल टूटने से कुल 132 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं इस हादसे के चलते सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने आज गुजरात के गांधीनगर में इस हादसे की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पीएम मोदी को मोरबी में हुई दुर्घटना के बाद से जारी बचाव और राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इस बैठक में केबल ब्रिज हादसे से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में पीएम मोदी ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता मिले।

इस उच्च स्तरीय बैठक में सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, गुजरात के मुख्य सचिव और डीजीपी सहित राज्य के गृह विभाग और गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। बता दें कि केबल ब्रिज ढहने के बाद 132 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के केवड़िया पहुंचे थे। सोमवार को उन्होंने ‘लौह पुरुष’ को पुष्पांजलि दी। साथ ही वह संबोधन के दौरान मोरबी पुल हादसे को लेकर भावुक हो गए। उन्होंने घटना पर दुख जाहिर किया और बचाव कार्य और सरकार के प्रयासों की भी जानकारी दी थी। पीएम मोदी इस हादसे को लेकर गांधीनगर में हाई लेवल की मीटिंग भी किए।

सेना ने संभाली कमान
कल यानी 30 अक्टूबर की देर शाम मोरबी में केबल ब्रिज टूट गया। रात 9:30 बजे तक ध्रांगधरा, जामनगर, भुज से सेना की नौ टुकड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। सेना की इन टुकड़ियों में इंजीनियरिंग टास्क फोर्स और मेडिकल डिटेचमेंट के जवान शामिल हैं। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जवानों ने भीड़ को नियंत्रित करना शुरू किया। सेना की जवानों की सहायता से सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार के लिए 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। यह पुल करीब 100 साल पुराना बताया जा रहा है और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत के बाद 5 दिन पहले ही इसे आम जनता के लिए फिर से खोला गया था।

Latest articles

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं...

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: वेयरहाउस से मिले संदिग्ध सुराग, लाइसेंस और निगरानी पर उठे सवाल

देवास। जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत...

सुप्रीम कोर्ट कमेटी सख्त: सड़क के गड्ढों और खुले नालों पर करनी होगी बैरिकेडिंग, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल। देश में बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सुप्रीम कोर्ट...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...