12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यPM मोदी सब देख रहे हैं, घबराने की जरूरत नहीं…पाकिस्तान के ड्रोन...

PM मोदी सब देख रहे हैं, घबराने की जरूरत नहीं…पाकिस्तान के ड्रोन हमलों पर बीजेपी MLA शगुन परिहार क्या बोलीं

Published on

श्रीनगर/जम्मू

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बौखलाए पाकिस्तान ने शुक्रवार की रात को जम्मू में ड्रोन हमले किए, हालांकि अलर्ट सुरक्षातंत्र ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। भारतीय सेना ने ड्रोन हमलों का कड़ा जवाब दिया। ये ड्रोन एलओसी पार से छोड़े गए। पाकिस्तान ने कुल 26 लोकेशन पर ड्रोन से हमला किया। इसमें श्रीनगर, आवंतीपुरा, जम्मू नागरोटा जैसे क्षेत्रों को टारगेट करने की कोशिश की गई। पाकिस्तान की तरफ से किए जाने हमलों पर बीजेपी ने विधायक कड़ा संदेश दिया है। बीजेपी की किश्तवाड़ से विधायक शगुन परिहार ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारतीय सशस्त्र बल किसी भी स्थिति से निपट सकते हैं।

किसी चीज की नहीं है कमी
पाकिस्तान की सिविलियंस क्षेत्राें में गोली बार से घायल लोगों से मिलने के बार शगुपन परिहार ने कहा कि सेनाए सक्षम हैं। प्रधानमंत्री मोदी पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। परिहार ने यह भी कहा कि हमारे पास आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने कहा कि किसी को भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है और हम सेना द्वारा लिए गए किसी भी फैसले का समर्थन करेंगे। 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने बैसरन वैली में 26 टूरिस्ट की हत्या करके जम्मू कश्मीर का माहौल बिगाड़ दिया था। इसके बाद ने ऑपरेशन सिंदूर से पहले सिंधु जल समझौता रद्द करके वाटर स्ट्राइक की थी।

एयर डिफेंस ने नाकाम किए हमले
फिरोजपुर में गिरे पाकिस्तानी ड्रोन की घटना को छोड़कर एकबार फिर से भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने मजबूती से काम किया। सिस्टम ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। रात में जम्मू क्षेत्र में तेज धमाकों की भी आवाज सुनी गई। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में जम्मू, सांबा, नौशेरा समेत पंजाब में पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को नाकाम किया गया। पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को देखते हुए भारत ने सीमावर्ती क्षेत्रों में टोटल ब्लैकआउट लागू किया है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...