8.5 C
London
Friday, January 23, 2026
Homeराज्यसोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जूनागढ़ पहुंचे PM मोदी, कल सुबह...

सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जूनागढ़ पहुंचे PM मोदी, कल सुबह गिर नेशनल पार्क में करेंगे सफारी

Published on

अमहदाबाद,

पीएम नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात में हैं. रविवार शाम को प्रसिद्ध सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी जूनागढ़ के सासन गिर पहुंच गए हैं, जहां वह सोमवार सुबह एशियाई शेरों के घर गिर नेशनल पार्क में सफारी करेंगे.

वहीं, जूनागढ़ पहुंचने के बाद हेलीपैड से सिंह सदन जाते वक्त स्थानीय लोगों ने पीएम का जोरदार स्वागत किया. पीएम मोदी सिंह सदन में आज रात विश्राम करेंगे. सोमवार को वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे पर पीएम मोदी सुबह 6 बजे गिर नेशनल पार्क में सफारी करेंगे और फिर फॉरेस्ट गार्ड्स से भी मुलाकात करेंगे. और बाद में वाइल्ड लाइफ डे पर वन्य जीव जीव वार्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. साथ ही सोमवार दोपहर बाद पीएम मोदी राजकोट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
जूगनाढ़ रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान से सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया. इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार सुबह जामनागर में पशु बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा किया.ये तीन हजार एकड़ में फैला है, जहां पर 240 से ज्यादा बचाए गए हाथियों की देखभाल की जाती है. वनतारा की पहचान उसकी विश्व स्तरीय पशु चिकित्सा की वजह से बनी है. वनतारा में पशुओं के लिए विश्व स्तरीय हेल्थ केयर, अस्पताल, रिसर्च और एकेडमिक सेंटर हैं

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...