6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यपीएम मोदी ने मानगढ़ नरसंहार की दिलाई याद, गहलोत के लिए भी...

पीएम मोदी ने मानगढ़ नरसंहार की दिलाई याद, गहलोत के लिए भी ‘बोल बचन’

Published on

बांसवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के मानगढ़ में 1913 में ब्रिटिश सेना द्वारा मारे गए आदिवासियों को श्रद्धांजलि दी और मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया। पीएम मोदी ने बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम में भील आदिवासियों और अन्य जनजातियों के सदस्यों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का अतीत, इतिहास, वर्तमान और भविष्य आदिवासी समाज के बिना पूरा नहीं होता है। आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ में हम सभी का मानगढ़ धाम आना सुखद है। मानगढ़ धाम जनजातीय वीर-वीरांगनाओं के तप, त्याग, तपस्या और दे​श​भक्ति का प्रतिबिंब है। यह राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की साझी विरासत है।

आदिवासी समुदाय के बलिदान को याद किया
पीएम मोदी ने कहा कि 17 नवंबर 1913 को मानगढ़ में जो नरसंहार हुआ वह अंग्रेजी हुकूमत की क्रूरता की पराकाष्ठा थी। दुनिया को गुलाम बनाने की सोच के साथ अंग्रेजी हुकूमत ने मानगढ़ की इस पहाड़ी पर 1500 से ज्यादा लोगों को घेरकर के उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। लेकिन दुर्भाग्य से आदिवासी समाज के इस बलिदान को इतिहास में जो जगह मिलनी चाहिए वह नहीं मिली। आज वह कमी पूरी की जा रही है। भारत की परंपराओं और आदर्शों के प्रतिनिधि गोविंद गुरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी किसी रियासत के राजा नहीं वरन लाखों आदिवासियों के नायक थे।

आदिवासी समाज की सेवा के लिए कर रहे काम
गोविंद गुरू ने आजादी की लड़ाई में अपना परिवार खो दिया लेकिन हौसला कभी नहीं खोया। देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का हर पन्ना आदिवासी वीरता से भरा पड़ा है। गोविंद गुरु का वह चिंतन, वो बोध, आज भी उनकी धुनी के रूप में, मानगढ़ धाम में अखंड रूप से प्रदीप्त हो रहा है। उनकी सम्प सभा के आदर्श, आज भी एकजुटता, प्रेम और भाईचारा की प्रेरणा दे रहे हैं। देश में आदिवासी समाज की भूमिका इतनी बड़ी है कि हमें उसके लिए समर्पित भाव से काम करने की जरूरत है। आज देश आदिवासी समाज की सेवा के लिए स्पष्ट नीति के साथ काम कर रहा है।

सीएम अशोक गहलोत के लिए बोल बचन
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ भी की। अशोक गहलोत जी और मैंने मुख्यमंत्री के रूप में साथ काम किया है। वह हमारे बहुत से मुख्यमंत्रियों में सबसे वरिष्ठ थे, आज भी यहां मंच पर बैठे सभी मुख्यमंत्रियों में से वह सबसे वरिष्ठ हैं। वहीं अशोक गहलोत ने भी अपने संबोधन में पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया के कई देश में जाते है तो बेहद सम्मान मिलता है। प्रधानमंत्री को यह सम्मान इसलिए मिलता है क्योंकि नरेंद्र मोदी जी गांधी के देश के पीएम हैं। उस देश की जहां पर लोकतंत्र की जड़े मजबूत हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...